लुधियाना-अमृतसर : पंजाब के जिला अमृतसर पुलिस थाना लोपो के अंतर्गत आते गांव भुल्लर में बीते दिन अज्ञात कार सवारों द्वारा चलाई गई गोलियों से जख्मी हुए नौजवान सुखराज सिंह उर्फ मोंटी की अमृतसर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक अपने मां-बाप की इकलौती संतान था।
इस संबंध में पुलिस थाना लोपोके ने पहले से ही दर्ज केस में तबदीली करके 302 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद गोली चलाने वाले कार चालक का पुलिस को कोई भी पता नहीं चल सका और शंका के आधार पर पुलिस ने इलाके के कुछ नौजवानों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सरेआम दिन दिहाड़े हुए इस कत्ल कांड से गांव में डर की स्थिति बनी हुई है।
कैप्टन अमरेंद्र सिंह को करतारपुर साहिब लांघा के विरोध में मिला तोहफा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव भुल्लर में सुबह 8 बजे के क रीब स्विफट कार में आएं कुछ नौजवानों ने भुल्लर के नौजवान सुखराज सिंह उर्फ मोंटी पुत्र कश्मीर सिंह बाबा को गोलियां मारकर फरार हो गए। इस संबंध में गांववासियों और पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुखराज सिंह दूध इकटठा करके अपनी रिहायशी स्थल के बाहर अपनी मंा के साथ धूप में खड़ा था कि स्विफट कार में आएं कुछ नौजवानों ने सुखराज को आवाज देकर अपने पास बुलाया और उसके नजदीक आने पर 2 गोलियां मारी जोकि सुखराज के पेट और जांघ में लगी और वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा।
सडक़ के दूसरी तरफ उसके चाचा अवतार सिंह ने दौडक़र उसको बचाने के लिए आगे आया तो कार सवारों ने 2 फायर किए और मोंटी के ऊपर से ही निकल गए। खून से लथपथ मोंटी को तुरंत अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां जख्मों की पीड़ा ना सहते हुए आज उसने दम तोड़ दिया।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



