टीवी का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रह चुकी और पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस माहिरा शर्मा का एक हाल ही में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक पंजाबी रिपोर्टर ने माहिरा से उनके मोटापे को लेकर सवाल पूछ लिया है। माहिरा इस सवाल पर भड़क गईं और उन्होंने इंटरव्यू को बीच में ही छोड़ दिया। माहिरा को अक्सर ही फैट शेम का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो पर माहिरा के साथ बिग बॉस में कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल के फैन्स उनकी कही बातें याद दिला रहे हैं।

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के लिए एक इंटरव्यू ऑर्गनाइज़ किया गया था। तो वहीं इस इंटरव्यू में रिपोर्टर ने पंजाबी में माहिरा से कहा, “लोग किसी को भी जीने नहीं देते। कभी कहते हैं कि पतले हो गए, कभी कहते हैं कि ज्यादा मोटे हो गए हो। इनके साथ भी यही हो रहा है, मेरे राथ हैं माहिरा शर्मा।“ रिपोर्टर का ये बात सुनते ही माहिरा भड़क गईं और बोली, “मुझे ये सवाल पसंद नहीं आया। ये अच्छा सवाल नहीं है।“ और इतना बोलकर माहिरा ने इंटरव्यू के बीच से ही उठकर चलीं गई।
माहिरा शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहनाज़ गिल के फैन उन्हें नसीहतें देने लगे है। दरअसल, ‘बिग बॉस 13’ के दौरान शो पर माहिरा ने शहनाज़ गिल की कई बार फैट शेमिंग की थी। और अब शहनाज़ की एक फैन ने माहिरा के बारे में लिखा, “कर्मा माहिरा शर्मा। इस लड़की ने मेरी साना (शहनाज) को बढ़े वजन के लिए बॉडीशेम किया था अब इसी के लिए इनकी आलोचना हो रही है।“ दूसरे यूज़र शहनाज के फैन ने लिखा, “कंट्रोल मैम, अभी हम तुम्हारे लेवल पर आकर कुछ बोले भी नहीं हैं। आप तो पहले ही गर्मा गईं। माहिरा शर्मा शायद भूल गई हैं कि बिग बॉस में वो क्या-क्या बोलती थीं सना को। जब सुनने की हिम्मत नहीं है तो दूसरों के बारे में बोलने से पहले सोच समझकर बोलतीं।“
Ye kya puch liya bechari se 🤡pic.twitter.com/zYpp7IDM3c
— || Dheeraj || 🖤#SaddaPunjab 💖 (@BackupDheeraj) April 23, 2022
माहिरा शर्मा के इस इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यूज़र्स इंटरव्यू की इस वायरल वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। साथ ही बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब बढ़ते हुए वज़न के सवाल पर माहिरा शर्मा ने गुस्से में रिएक्ट किया है।

महिरा शर्मा की बात करें तो बिग बॉस 13 में उन्हें काफी पसंद किया गया था। इस शो में पारस छाबड़ा और माहिरा की दोस्ती शो की हाईलाइट्स में से एक रही थी। माहिरा और पारस शो के बाद भी एक दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनो ही अपनी फोटोज़ और वीडियो भा सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। साथ ही इन दोनो को कईं जगह पर एक साथ हाथ पकड़े पपराज़ी ने स्पॉट भी किया है।


Download Android App
Download iOS App



