बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला इन दिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती है। अब हाल ही में एक बार फिर जूही ने एक ट्वीट किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। बता दे इस बार उन्होंने ट्विटर पर लोगो से मदद की गुहार लगाई है, वो अपनी कुछ बेहद ही कीमती चीज़ खो बैठी है जिसके लिए जूही चाहतीं है की अब लोग उसे ढूंढ़ने में उनकी हेल्प करे।

दरअसल जूही चावला का ये वायरल ट्वीट कोई आम ट्वीट नहीं बल्कि इस ट्वीट में वो अपनी परेशानी लोगों को बता रही हैं और उनसे खुले तौर पर मदद मांग रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का डायमेंड ईयररिंग खो गया है जिसकी वजह से वो बहुत परेशान हैं। एक्ट्रेस ने अपनी परेशानी लोगों से शेयर की है और कहा कि अगर कोई उनका ईयररिंग ढूंढकर ला देगा तो वो उसे इनाम भी देंगी।

एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ईयररिंग की फोटो भी शेयर की जिसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘आज सुबह मैं मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गेट नंबर 8 पर जा रही थी। मैंने Emirates Counter पर चेक इन किया, सिक्योरिटी चेक हुआ, लेकिन इसी बीच में कहीं मेरा डायमंड ईयररिंग गिर गया। अगर कोई मुझे मेरा ईयररिंग ढूंढकर देगा तो मुझे बहुत ख़ुशी होगी। आप पुलिस को भी जानकारी दे दीजिए, मैं आपको इनाम दूंगी। ये मेरा मैचिंग पीस है, मैं इसे पिछले 15 सालों से पहन रही हूं। प्लीज़ इसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए। शुक्रिया।’

आपको बता दे, जूही का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वैसे जूही अब ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहती हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। जूही का इंस्टाग्राम उनकी फोटोज़ और वीडियोज़ से भरा रहता है।


Download Android App
Download iOS App



