राहुल वैद्य की शो में एंट्री से खुश हुए फैंस, ट्वीटर पर We Are With Rahul Vaidya किया ट्रेंड

Summary :

राहुल की एंट्री से फैंस और घरवाले दोनों ही काफी खुश और एक्साइटेड हैं। राहुल के घर जाने की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर We Are With Rahul Vaidya ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर राहुल की तारीफ की जा रही है। राहुल की जर्नी फैंस को काफी पसंद आई।

बिग बॉस के घर में एंटेर करते ही सितारों की किस्मत चमकने लगती है। जो भी इस घर में आता है उसे लोगो से बेशुमार प्यार मिलता है। बिग बॉस 14 में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है, सभी कंटेस्टेंट्स को शो की ऑडियंस पसंद कर रही है। इस घर में एक कंटेस्टेंट ऐसा भी है जिसकी घर में एंट्री और एग्जिट दोनों पर ही फैंस ने सपोर्ट किया। ये ख़ास सदस्य है राहुल वैद्य जो अब एक बार फिर शो में वापसी के लिए तैयार है। ऐसे में वो अब ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे है।
 
राहुल की एंट्री से फैंस और घरवाले दोनों ही काफी खुश और एक्साइटेड हैं। राहुल के घर जाने की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर We Are With Rahul Vaidya ट्रेंड कर रहा है। 
सोशल मीडिया पर राहुल की तारीफ की जा रही है। राहुल की जर्नी फैंस को काफी पसंद आई। एक यूजर ने लिखा- आपकी पूरी जर्नी ने हमें रुलाया, हंसाया, खुशी दी, इमोशनल किया। आपके बिग बॉस के घर के हर एक पल को हमने एंजॉय किया है।  
वही एक यूजर ने लिखा- राहुल एग्जांपल है की गेम कैसे खेलना चाहिए। उन्होंने अपनी मौजूदगी इतनी क्लीन और इम्पैक्टफुल रखी कि सभी को उससे प्यार है। 
एक यूजर ने तो कहा की राहुल वैद्य की कहानी इतिहास को याद रखने के लिए एक है। एक ऐसी कहानी जो उन सभी लोगों को अपनी रुकावटों को तोड़ने और अपनी ताकत को जीतने के लिए प्रेरित करेगी, एक ऐसी कहानी जो उन सभी को प्रेरित करेगी जो बड़े सपने देखना चाहते हैं और अपने सपनों को पूरा करते हैं।
बता दे राहुल का बिग बॉस के घर में दुबारा जाना उनके फैंस के लिए गिफ्ट की तरह है। जिसे पाकर फैंस खुश हो गए है और इसी तरह के कई ट्वीट किए जा रहे हैं। अब सबको बस उनका शो में वापसी का ही इंतज़ार है। 

Desk Team