सलमान खान की इस एक्ट्रेस ने किया जबरदस्त डांस, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान सोशल मीडिया पर इन दिनों बहुत एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर सना खान अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैन्स के लिए पोस्ट करती रहती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान सोशल मीडिया पर इन दिनों बहुत एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर सना खान अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैन्स के लिए पोस्ट करती रहती हैं। खबरें आ रही हैं कि सना खान मशहूर कॉरियोग्राफर मेल्विन लूइस को डेट कर रही हैं। 
सना खान रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 6 में भी  आ चुकी हैं। मेल्विन लुइस के साथ सना ने कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। सना खान ने कुछ दिन पहले मेल्विन लुइस के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।  सना और मेल्विन ने इस वीडियो में शानदार डांस किया है। दोनों का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

सना खान ने मेल्विन के साथ किया शानदार डांस 

सना खान ने मेल्विन लुइस के साथ अपना यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वरुण धवन के गाने बाकी सब फस्र्ट क्लास पर सना खान और मेल्विन लुइस ने इस वीडियो में डांस किया है। इस वीडियो में दोनों ने ईद के मौके पर डांस किया है।

View this post on Instagram

♥️

A post shared by Sana Khaan (@sanakhaan21) on

 

इस वीडियो से पहले भी ट्रेडिशनल ड्रेस में कई तस्वीरें सना खान ने पोस्ट की थी। उसमें भी वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। फिल्म ये है हाई सोसायटी से सना खान ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने सोनिया का किरदार निभाया था।  
सना खान इसके बाद गोल, बॉम्बे टू गोआ, जय हो, वजह तुम हो, टॉयलेट एक प्रेम कथा, अयोग्य और कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई तेलुगु फिल्मों में भी सना खान काम कर चुकी हैं। 

Desk Team