एक्ट्रेस यामी गौतम ने दिया बेटे को जन्म, वेदों पर रखा बेटे का नाम

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और आदित्य धर ने 20 मई को बेटे का स्वागत किया है। यामी और उनके हसबेंड आदित्य धर ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी फैन्स संग साझा की है। साथ ही, कपल ने ये भी बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम क्या रखा है। बी टाउन के पावर कपल में से एक यामी गौतम और फिल्म मेकर आदित्य धर बॉलीवुड के चहेते जोड़ों हैं। यामी गौतम काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी। बता दें कपल ने इस साल की शुरुआत में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब, दोनों ने…

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और आदित्य धर ने 20 मई को बेटे का स्वागत किया है। यामी और उनके हसबेंड आदित्य धर ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी फैन्स संग साझा की है। साथ ही, कपल ने ये भी बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम क्या रखा है।

बी टाउन के पावर कपल में से एक यामी गौतम और फिल्म मेकर आदित्य धर बॉलीवुड के चहेते जोड़ों हैं। यामी गौतम काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी। बता दें कपल ने इस साल की शुरुआत में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब, दोनों ने अपने फैंस को सबसे खास खबर से खुश कर दिया क्योंकि उन्होंने अपने बेटे का स्वागत किया है। 20 मई को यामी गौतम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया की उन्हें बेटा हुआ है। कपल ने इस दौरान डॉक्टर का शुक्रिया अदा किया है साथ ही ये भी बता दिया है कि कपल ने अपने बेटे का नाम क्या रखा है

यामी गौतम ने बेटा को दिया जन्म

यामी ने अपनी आखिरी फिल्म ‘आर्टिकल 370‘ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस कपल ने दो साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जून 2021 में शादी कर ली और अब शादी के तीन साल बाद बेटे का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, जैसा कि हम माता-पिता बनने की इस खूबसूरत यात्रा पर निकल गए हैं, हम उत्सुकता से अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य की आशा करते हैं। उसे पाकर हम धन्य हैं, हम आशा और विश्वास से भरे हुए हैं कि वह हमारे पूरे परिवार के साथ-साथ हमारे प्यारे देश के लिए गौरव का प्रतीक बनेगा।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

एक्ट्रेस ने वेदों के नाम पर रखा बेटे का नाम

कपल ने बेटे के जन्म के ठीक बाद ही अपने बेटे का नाम भी रख दिया है उनके बेटे का नाम वेदावेद है इसका मतलब होता है वेदों के ज्ञाता, इसके अलावा वेदावेद, भगवान विष्णु का भी नाम है मां बनने के बाद यामी गौतम को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं

Priya Mishra