बीती रात हॉल ऑफ़ फेम अवार्ड्स 2019 में बॉलीवुड सितारों का जमघट लगा, जिसमे रणवीर सिंह , सोनम कपूर , कटरीना कैफ , जान्हवी कपूर और विकी कौशल जैसे सितारे शिरकत करने पहुंचे। इस स्टार नाईट में कमांडो 2 की एक्ट्रेस अदा शर्मा भी शामिल हुई जिन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
रेड कारपेट पर चलते हुए हर किसी की निगाह अदा शर्मा के ऊपर ही थी और इंडो वेस्टर्न लुक में अदा बेहद खूबसूरत लग रही थी। जैसी ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आयी तुरंत वायरल हो गयी।
लेकिन एक तरफ जहाँ उन्हें अपनी ड्रेस के लिए तारीफ मिली वहीँ बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर भी लिया और जमकर ट्रोल किया। अदा शर्मा की ड्रेस कुछ ज्यादा ही रिवीलिंग लग रही थी और इसी वजह से अदा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयी।
कई लोगों ने अदा शर्मा के ऊपर खराब ड्रेस के चयन का आरोप लगाया वहीँ कुछ ने कहा की अटेंशन पाने के लिए अदा ने इस तरह की ड्रेस पहनी। अटेंशन सीकर का आरोप पहले भी अदा शर्मा पर लग चुका है पर उनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है।
अदा शर्मा उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता की कोई उनके बारे में क्या राय रखता है और वो अपने फैशन ट्रेंड को फॉलो करती है। बीते दिनों ही अदा ने एक इंटरव्यू में कहा था जो उन्हें अच्छा लगता है वो वही पहनती है , किसी को क्या लगेगा इसके बारे में सोचने का टाइम उनके पास नहीं है।
देखिये अदा शर्मा किस बात पर ट्रोल हो रही है :
आईये नजर डालते है अदा शर्मा को ट्रोलर्स ने क्या कमैंट्स मिले है :
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
वर्क फ्रंट की बात करें तो अदा जल्द ही फिल्म बाइपास रोड और कमांडो 3 में नजर आने वाली है।


Download Android App
Download iOS App















