Adar poonawala ने 1000 करोड़ में खरीदी Karan Johar की Dharma Productions की हिस्सेदारी

Summary :

करण जौहर के मुश्किल वक्त में एक दोस्त की दोस्ती काम आई. जिनके साथ अक्सर पार्टियों में देखे जाते थे वो अब बन गया है पार्टनर. जानें कैसे हुई धर्मा प्रोडक्शन्स की डोल

फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने हिस्सेदारी ले ली है. अदार पूनावाला की सेरेन प्रोडक्शंस ने 1000 करोड़ रुपए में प्रोडक्शन हाउस की 50 फीसदी हिस्सेदारी अपने नाम कर ली. बाकी की हिस्सेदारी करण जौहर के नाम रहेगी. इससे पहले प्रोडक्शन हाउस से म्यूजिक कंपनी सारेगामा इंडिया लिमिटेड और रिलायंस का नाम जोड़ा जा रहा था. इस पार्टनरशिप के बाद अदार पूनावाला ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है.

अदार ने धर्मा प्रोडक्शन के साथ पार्टनरशिप पर कहा कि मैं अपने दोस्त करण जौहर के साथ देश के आइकॉनिक प्रोडक्शन हाउस में से एक के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हूं. हम उम्मीद करते हैं कि हम धर्मा को और भी ज्यादा कामयाब बनाएंगे और आने वाले सालों में उसे अलग ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे. अदार साल 2011 में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ बने उन्होंने 2014 में सीरम इंस्टीट्यूट के ओरल पोलियो वैक्सीन की शुरुआत की थी.

करण जौहर ने भी दिया अपना रिएक्शन

करण जौहर ने भी इस मामले में अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि शुरुआत से ही धर्मा प्रोडक्शंस अपनी फिल्मों की कहानियों के जरिए भारतीय संस्कृति को दिखाया है. मेरे पिता ने एक सपना देखा था, जो कि ऐसी फिल्में बनाने का था जो दर्शकों पर एक खास इंपैक्ट छोड़ें और मैंने अपना पूरा करियर उनके इस विजन को बढ़ाने में लगा दिया. आज जब हम अदार, एक क्लोज फ्रेंड और बिल्कुल अनोखे विजन वाले और इनोवेटर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

1976 में शुरू हुई थी धर्मा प्रोडक्शन

करण ने आगे कहा, “हम धर्मा की विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. यह पार्टनरशिप हमारे इमोशनल स्टोरी की क्षमता और बिजनेस स्ट्रेटजी की आगे की सोच का एक परफेक्ट ब्लेंड है.” धर्मा प्रोडक्शन की शुरुआत साल 1976 में यश जौहर ने की थी. ये प्रोडक्शन हाउस देश के लीडिंग प्रोडक्शन हाउस में से एक है, लेकिन हाल के कुछ समय से इसे खराब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. धर्मा प्रोडक्शन की रेवेन्यू साल 2022-23 में 1,044 करोड़ रुपए थी, जिसमें प्रॉफिट के तौर पर 10.69 करोड़ रुपए मिले.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।