आखिर कौन हैं Gadar 2 की बहु Simrat Kaur, जिनकी पुरानी बोल्ड तस्‍वीरों पर मचा है इतना बवाल

Summary :

बॉलीवुड में जल्द ही एक धमाकेदार मूवी लांच होने वाली है जिसका इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं। दरअसल ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ग़दर 2 हैं। जिसके टीज़र,ट्रेलर और गाने ने दर्शकों के बीच काफी ज्यादा रोमांच पैदा कर दिया हैं। फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था।

बॉलीवुड में जल्द ही एक धमाकेदार मूवी लांच होने वाली है जिसका इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं। दरअसल ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ग़दर 2 हैं। जिसके टीज़र,ट्रेलर और गाने ने दर्शकों के बीच काफी ज्यादा रोमांच पैदा कर दिया हैं। फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। ऐसे में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ में 22 साल के बाद अमीषा-सनी की जोड़ी फैंस को फिल्मी पर्दे पर देखने को मिलेगी।
दरअसल इस फिल्म के दूसरे पार्ट में भी पहले वाले ही सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा भी फिल्म में अब बड़े हो चुके हैं। फिल्म में उनके अपोजिट सिमरत कौर नजर आएंगी, जो उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। स्टार कास्ट रखे गए हैं। जहां कुछ स्टार कास्ट में बदलाव किए गए हैं। जिनको लेकर अभी से ही काफी ज्यादा विवाद देखने को मिल रहा हैं। 
‘गदर 2’ जैसी देशभक्ति को नई परिभाषा देने वाली फिल्म में ‘सिमरत कौर’ की कास्टिंग पर फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल इस फिल्म में सिमरत अमीषा पटेल और सनी देओल की बहु बनी नजर आएंगी। फिल्म में उनको लेने से फैंस काफी नाराज हैं और ट्विटर पर उनकी पुरानी वीडियोज के साथ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
बता दे की फैंस की नाराजगी के पीछे का कारन यह है की- सिमरत ने कुछ बी ग्रेड फिल्मों में काम किया है। कास्ट की जानकारी के बाद से ही फैंस में आक्रोश है और वे सिमरत को ट्रोल किए जा रहे हैं कि आखिर इस फिल्म में उन्हें क्यों लिया गया। सोशल मीडिया पर अमीषा पटेल और सनी देओल से सवाल किए जा रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था।

ऐसे में अब इस कंट्रोवर्सी पर खुद अमीषा पटेल भी इसका समर्थन करने उत्तर गयी हैं। जहां हाल ही में एक्ट्रेस के ट्वीट करते हुए लिखा है की- आप सबसे ये दरख्वास्त है कि आप लोग थिएटर में जाकर 11 अगस्त को गदर 2 देखिये। हर ट्वीट का जवाब अमीषा पटेल ने फैंस को दिया। अंत में एक ट्वीट करते हुए अमीषा पटेल ने लिखा, “आज का पूरा दिन सिमरत कौर पर चल रही नेगिटिविटी को डिफेंड करने में निकल गया, 
जोकि गदर में उत्कर्ष शर्मा के अपोजिट नजर आने वाली हैं। एक लड़की होने के नाते मैं आपको ये कहना चाहती हूं कि सकारात्मकता फैलाएं और किसी लड़की को शेम न करें। नए टैलेंट को बढ़ावा दें”। आपको बता दें कि 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली हैं। 

Desk Team