अमिताभ-अभिषेक के बाद अब कोरोना पॉज‍िट‍िव ऐश्वर्या और आराध्या पाई गईं, परिवार के सलामती के लिए फैंस मांग रहे दुआ

Summary :

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन को कोरोना संक्रमण होने के बाद अब यह खबर सामने आई है की ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन को कोरोना संक्रमण होने के बाद अब यह खबर सामने आई है की ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए गए हैं। ऐश्वर्या और आराध्या के कोरोना पॉज‍िट‍िव खबर सुनकर सब चिंतित हो गए हैं। 
हालांकि ऐश्वर्या, आराध्या और जया बच्चन का रैपिड टेस्ट कोरोना का एक दिन तीनों का हुआ था जिसमें वह नेगेट‍िव आये थे। लेकिन आज जब दूसरे बार कोरोना का टेस्ट करवाया तो उसमें ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना से संक्रमित पाए गए। जबकि जया बच्चन की यही रिपोर्ट नेगेटिव आई। 
सोशल मीडिया पर फैंस ऐश्वर्या और आराध्या के कोविड-19 पॉजिट‍िव आने के बाद से उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ऐश्वर्या और आराध्या के लिए फैंस लगातार ट्विटर पर कामना कर रहे हैं। बच्चन पर‍िवार की सलामती की दुआ देशभर के फैंस मांग रहे हैं। पूरे परिवार की हेल्थ रिकवरी के लिए यूजर्स ने प्रार्थना की है।

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या  बच्चन के कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की खबर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्विटर के जरिए दी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्वीट करते हुए लिखा, श्रीमत‍ि ऐश्वर्या राय बच्चन ओर उनकी बेटी आराध्या अभ‍िषेक बच्चन में भी कोरोना पॉज‍िट‍िव पाया गया है। श्रीमत‍ि जया बच्चन में कोविड-19 नेगेट‍िव पाया गया है। हम बच्चन पर‍िवार के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। हालांकि उन्होंने अपना यह ट्वीट थोड़ी देर बाद डिलीट कर दिया। 
दरअसल कोरोना के बहुत कम लक्षण ऐश्वर्या और आराध्या में दिखे थे। इसलिए  घर पर ही होम क्वारनटीन दोनों हैं। जबकि नानावटी अस्पताल में अमिताभ और अभ‍िषेक भर्ती हैं। बता दें कि अब दोनों सेलेब्स की तबीयत पहले से बेहतर है। 

Desk Team