उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा में बीजेपी नेता वसीम अहमद बारी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद बीजेपी महासचिव राम माधव ने घाटी में पार्टी नेताओं के लिए सुरक्षा की मांग की। राम माधव, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अन्य नेता रविवार को पार्टी की बांदीपुरा जिला इकाई के प्रमुख ने वसीम बारी के परिजनों से उनके घर पर मुलाकात की।
राम माधव ने कश्मीर घाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए पर्याप्त सुरक्षा और इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार लेागों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां उनके (बारी के) परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने और उन्हें कुछ मदद करने आये हैं। देश के सभी भाजपा नेता इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं।’’

बीते बुधवार को आतंकियों ने बीजेपी नेता वसीम अहमद बारी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकवादियों ने उस वक़्त हमला किया जब वह अपने घर से कुछ दूर पर स्थित एक दूकान पर मौजूद थे। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने दुख व्यक्त किया था।


Download Android App
Download iOS App



