मुंबई स्थित अपने घर बीते 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मृत पाए गए थे। हालांकि अभी भी उनकी मौत के पीछे रहस्य बरकरार है। रोजाना नए खुलासे इस केस में हो रहे हैं। हालिया ड्रग्स को लेकर भी इसमें कनेशन सामने आया है। दरअसल ड्रग्स का एंगल रिया चक्रवर्ती की कुछ व्हाट्सएप चैट्स से पता चला है। इन चैट्स के वायरल होते ही ड्रग डीलिंग और सुशांत को ड्रग्स देने जैसा आरोप भी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर लग चुका है।

सुशांत की मौत के बाद लगातर उनको न्याय दिलाने की लड़ाई उनका परिवार लड़ रहा है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह से लेकर भांजी मल्लिका और कात्यायनी सुशांत को इंसाफ दिलाने की मुहीम लगातार चला रहे हैं। सुशांत मामले में जैसे ही ड्रग्स का एंगल आया उसके बाद सोशल मीडिया के जरिए एक्टर की भांजी मल्लिका ने अपना गुस्सा जाहिर किया।

नहीं सोच पा रही हूं
ड्रग एंगल इस मामले में आने के बाद ट्विटर पर ट्वीट लिखते हुए सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने कहा, मैं सोच भी नहीं पा रही कि कैसा लगता होगा जब आपको बिना बताए कोई ड्रग्स देता है, जब असर होने लगे तो बताया जाता है कि आप पागल हैं और महीनों ऐसे रखा जाता है। किसी के साथ लगातार ऐसे करते रहने के लिए बहुत निर्दयता की जरूरत है।
I can’t even begin to imagine what it would feel like to be drugged without your knowledge, be told you’re crazy when it takes effect, and keep you in that loop for months. It would take a lot cruelty to continuously play with someone like that.
— Mallika (@_mallika_singh) August 27, 2020
इतना कष्ट क्यों दिया गया
वही एक और ट्वीट करते हुए मल्लिका ने लिखा, उनका ना होना, उनके साथ जो किया गया सब मेरे आसपास की हवा में तैरता रहता है, सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। वह ऐसे थे कि आप प्यार करने के सिवा उनके साथ कुछ कर ही नहीं सकते। उन्हें इतना कष्ट क्यों दिया गया। क्यों? उनकी स्माइल और उनकी जिंदगी से ज्यादा क्या कीमती था? मुझे समझ ही नहीं आ रहा।
His absence, what was done to him, hangs in the air around me ever since. It’s been difficult to breathe. He was the kind you couldn’t help but love. Why make him suffer like this? For what? What was more precious than his smile, his life? I just completely fail to understand.
— Mallika (@_mallika_singh) August 27, 2020
लगातार फैंस का सपोर्ट मिल रहा है सुशांत के परिवार को
सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार को लगातर फैंस का समर्थन मिल रहा है। हालांकि इसी बीच सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछ्ताछ कर रही है। ड्रग्स के ऐंगल पर उनसे सवाल जल्द ही नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम भी करेगी। मुंबई पहुंच चुकी है टीम।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



