छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इस वक़्त ओटीटी प्लेटफार्म पर जमकर धमाल मचाता हुआ दिख रहा हैं। दरअसल शो अब अपने फिनाले से कुछ ही दिनों की दुरी पर हैं। ऐसे में अब शो में मौजूद सारे ही कंटेस्टेंट शो को जीतने की होड़ में लग गए हैं। इसी के साथ बिग बॉस ओटीटी के इस दूसरे सीजन को अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया हैं। ये फाइनलिस्ट कोई और नहीं बल्कि अभिषेक मल्हान हैं। जिनके फाइनलिस्ट बनने के बाद से अब पूजा भट्ट ने उनकी तिगड़म भी पकड़ ली हैं।

दरअसल टिकट टू फिनाले की रेस में पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे। ऐसे में अभिषेक ने पूजा भट्ट को हराकर टिकट टू फिनले का टैग अपने नाम कर लिया और इस तरह वो इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट भी बन गए। लेकिन अब पूजा भट्ट को अपनी ये हार स्वीकार नहीं हो रही हैं। ऐसे में आगे आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो आउट किया गया हैं। जिसमें पूजा टास्क के दौरान अभिषेक की चालाकी बताते हुए दिख रही हैं।

जहां इस दौरान पूजा ने टास्क के दौरान अपनी टीम में शामिल अविनाश, बेबिका और जैद से माफी मांगते हुए कहा, “मैं आप तीनों से फिर से कह रही हूं, मुझे बहुत खेद है। मैंने हमेशा उस लड़के को देखा है और उसमें जीतने के लिए बहुत जोश है।” वही प्रोमो में पूजा इमोशनल होती हुई भी नजर आ रही हैं।

जहां नम आंखों से पूजा यह कहते दिखी की- “सब खुद को लेकर बहुत सेंसिटिव है, लेकिन दूसरे को कुछ भी बोल देते हैं। मैं लोगों के साथ वैसे ही खड़ी होती हूं जैसे वे हैं। ये ट्रॉफी जीतने के बारे में नहीं है, बल्कि आप इसे कैसे जीतते है ये इसके बारे में है। पता नहीं मर्यादा कहां चली जाती है यार? मैं परेशान नहीं हूं, बस मुझे समझ नहीं आ रहा है।”

बात दे की टिकट टू फिनाले टास्क में दोनों ही दावेदार यानी पूजा और अभिषेक को एक टोकरी दी गयी थी। जिसमें फल भरने थे। जो उस टोकरी में सबसे ज्यादा फल इकट्ठा करना वो विनर बन जाता हैं। ऐसे में इस टास्क में अभषेक ने पूजा से ज्यादा फल इकट्ठा कर के इस टास्क के विनर बन जाते हैं। वही इस टास्क में अभिषेक के हाथों में चोट लगने की वजह से वो चोटिल भी हो जाते हैं। बावजूद इसके वो ये टास्क जीतकर शो के पहले फाइनलिस्ट बन जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



