Operation Sindoor के बाद सितारों ने रोके करोड़ों के शो और टूर

Summary :

Operation Sindoor का असर: सितारों के शो और टूर पर विराम

जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की मनोरंजन इंडस्ट्री ने एकजुटता दिखाते हुए कई बड़े शोज़ और इवेंट्स को रद्द कर दिया है। अरिजीत सिंह, सलमान खान, ऊषा उत्थुप और कमल हासन जैसे सितारों ने अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इसके अलावा, सरकार ने पाकिस्तानी कंटेंट पर सख्ती बढ़ा दी है।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले का असर सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका सीधा प्रभाव भारत की मनोरंजन इंडस्ट्री पर भी देखने को मिला है। अरिजीत सिंह, सलमान खान, ऊषा उत्थुप और कमल हासन जैसे बड़े सितारों ने अपने-अपने शोज़ और इवेंट्स को या तो रद्द कर दिया है या स्थगित कर दिया है। वहीं, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का मदर्स डे इवेंट भी रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों और कंटेंट पर एक बार फिर सख्ती दिखाई है, और OTT प्लेटफॉर्म्स से पाकिस्तानी शो व फिल्में हटाई जा रही हैं। यह समय है एकजुटता और देशभक्ति दिखाने का — और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने भी यही उदाहरण पेश किया है।

Arijit Singh

अरिजीत सिंह ने रद्द किए म्यूजिक कॉन्सर्ट

देश के लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह ने देश के हालातों को गंभीरता से लेते हुए अबू धाबी में होने वाला अपना म्यूजिक शो पोस्टपोन कर दिया है। इसके अलावा चेन्नई में आयोजित होने वाला एक और म्यूजिक इवेंट भी रद्द कर दिया गया है। अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए कहा कि “जब हमारे जवान देश के लिए शहीद हो रहे हैं, तब जश्न मनाना ठीक नहीं।”

Usha-Salman

ऊषा उत्थुप और सलमान खान का बड़ा फैसला

दिग्गज गायिका ऊषा उत्थुप का 10 मई को मुंबई के कुर्ला में होने वाला शो भी कैंसिल कर दिया गया। आयोजकों ने एक बयान में कहा कि दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी को टिकट का पूरा रिफंड मिलेगा। वहीं सलमान खान ने भी अपने यूके टूर को फिलहाल स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि “यह समय सेलिब्रेशन का नहीं, देश के साथ खड़े होने का है।”

देवोलीना का पाकिस्तान पर तीखा तंज, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसUsha-Salman

साउथ इंडस्ट्री और टीवी शो पर भी असर

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का मदर्स डे स्पेशल इवेंट भी अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया। वहीं, साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘इल्म ठग लाइफ’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट भी 16 मई को चेन्नई में होना था, लेकिन कमल हासन ने इसे रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि यह जश्न का नहीं, एकजुटता का समय है।

Fawad-Vaani

पाकिस्तानी कंटेंट पर भी सख्ती

भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों और कंटेंट को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की भारत में रिलीज की अनुमति नहीं दी गई। साथ ही OTT प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तानी कंटेंट हटाने का आदेश भी जारी किया गया है। देश के मौजूदा हालातों को देखते हुए फिल्मी सितारों और सरकार द्वारा लिए गए ये फैसले देशभक्ति और एकजुटता की मिसाल हैं। मनोरंजन थम गया है, लेकिन देश पहले है।

Tamanna Choudhary