देवोलीना का पाकिस्तान पर तीखा तंज, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Summary :

देवोलीना का पाकिस्तान पर तीखा वार

देवोलीना भट्टाचार्जी ने पाकिस्तान की हरकतों पर सोशल मीडिया पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने ट्रंप को टैग कर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया और IMF की आर्थिक मदद पर भी तंज कसा। उनकी पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस ने उनकी देशभक्ति की तारीफ की।

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के उल्लंघन पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैग करते हुए पाकिस्तान की हरकतों पर जमकर निशाना साधा। देवोलीना ने लिखा, “ट्रंप जी, आपके भिखमंगे बेटे ने आपके मुंह पर फिर से कालिख पोत दी,” जो कि पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम तोड़ने पर कटाक्ष था। इसके अलावा IMF द्वारा पाकिस्तान को दी गई आर्थिक मदद पर भी उन्होंने तंज कसा और कहा, “कुत्ते की दुम कितनी भी बांधो, टेढ़ी ही रहती है।” जब एक पाकिस्तानी यूजर ने उनके पति पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, तो देवोलीना ने उसे करारा जवाब देते हुए कहा कि पहले अपने देश और टेरर कैंप संभालो। देवोलीना की यह बेबाकी और देशभक्ति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस उनके अंदाज की जमकर सराहना कर रहे हैं। यह पोस्ट एक बार फिर साबित करती है कि देवोलीना किसी भी मुद्दे पर बोलने से पीछे नहीं हटतीं।

देवोलीना भट्टाचार्जी का तंज, ट्रंप को किया टैग

इस हमले के बाद टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टैग करते हुए तंज कसा। देवोलीना ने लिखा, “ट्रंप जी आपके भिखमंगे बेटे ने आपके मुंह पर फिर से कालिख पोत दी।” उनका यह बयान पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर था, जिसने कुछ ही घंटों में अमेरिका और भारत-पाक के बीच बनी सहमति की धज्जियाँ उड़ा दीं।

IMF से मिली मदद पर भी देवोलीना ने किया हमला

पाकिस्तान को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ओर से एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (EFF) के तहत एक अरब डॉलर की सहायता राशि दी गई है। इस पर भी देवोलीना ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “कुत्ते की दुम कितना भी रस्सी से बांधकर सीधा करने की कोशिश करो, वो टेढ़ी की टेढ़ी ही रहेगी।” उनका यह बयान पाकिस्तान की मानसिकता पर कटाक्ष था, जो बार-बार शांति प्रस्तावों के बावजूद आतंक फैलाने से बाज नहीं आता।

Devoleena Bhattacharjee

पाकिस्तानी यूजर को दिया करारा जवाब

देवोलीना के भारतीय सेना के समर्थन में किए गए पोस्ट पर एक पाकिस्तानी यूजर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। यूजर ने उन्हें उनके मुस्लिम पति को छोड़ने की सलाह दी। इस पर देवोलीना ने करारा जवाब देते हुए लिखा, “अब इनको फिक्र है मेरे काम की। जिनका खुद का कोई भरोसा नहीं। अरे जाकर अपना देश और टेरर कैंप संभाल। दो दिन में तेरी आर्मी इंटरनेशनल फंड से भीख मांगने पर आ गई है। मेरे पति की फिक्र में अपना खून मत जला, जो टेररिस्ट पाल रखे हैं अपने देश में, उनको भारत सरकार के हवाले कर दे। बेचारे परेशान हो गए हैं मुझसे।”

Operation Sindoor के बाद जब सीमा पर चली गोलियां, तब बॉलीवुड ने सेना के समर्थन में उठाई आवाजDevoleena Bhattacharjee

देवोलीना का बेबाक अंदाज वायरल

देवोलीना का यह बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों ने उनके देशभक्ति और साहसिक तेवर की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने न सिर्फ पाकिस्तान की हरकतों पर सवाल उठाए, बल्कि ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया, जो अक्सर सेलेब्रिटीज के निजी जीवन को निशाना बनाते हैं।

Tamanna Choudhary