बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लोकर
लाइमलाइट में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट की गोदभराई सेरेमनी हुई जिसमें आलिया और
रणबीर के परिवार वाले शामिल हुए। इस मौके पर आलिया भट्ट पीले रंग के आउटफिट
में बेहद प्यारी लग रही थी। आलिया की डिलीवरी को बस कुछ ही महींने रह गए है और अब ऐसे
में आलिया ने डिलीवरी के बाद अपने काम से एक लंबा ब्रेक लेने का
मन बना लिया है।
आलिया भट्ट अपने प्रेंगनेंसी पीरियड को एंजॉय करने
में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं हर दिन उनके चेहरे पर प्रेंगनेंसी ग्लो
बढ़ता जा रहा है। आलिया की हाल ही में फिल्म ‘डार्लिगस’ और ‘ब्रहमास्त्र’ रिलीज हुई,
जिसके प्रमोशन के लिए आलिया ने प्रेगनेंसी के टाइम पर भी कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके
साथ ही आलिया अपनी प्रेगनेंसी के दौरान अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन‘ की शूटिंग करती भी नजर आई, लेकिन अब डिलीवरी के
बाद शायद कुछ समय तक आलिया कोई भी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगी।
मीडिया रिपोर्ट की मानें
तो, आलिया अपने बच्चे को जन्म
देने के बाद जल्दी काम पर लौटने के मूड में नहीं हैं। वो काम से कुछ समय का नहीं
बल्कि एक लंबा ब्रेक लेने वाली हैं। जाहिर सी बात है कि आलिया अपने बच्चे को ज्यादा
से ज्यादा वक्त देना चाहती है और साथ ही इस वक्त अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल
लाइफ पर ध्यान देना चाहती हैं जिसके बाद आलिया ने ऐसा फैसला
लिया है।
रिपोर्ट तो यहां तक आ रही
है कि आलिया कम से कम एक साल के लिए काम से ब्रेक लेने के बाद काम पर वापस लौटेंगी। साथ ही उनके काम पर असर न पड़े इसके
लिए उन्होंने कुछ अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग कर ली है। बता दें कि इससे पहले रणबीर
कपूर ने भी कहा था कि वो अपने बच्चे के पैदा होने के बाद कुछ समय तक कोई फिल्म
साइन नहीं करेंगे और घर पर ही रहकर अपने होने वाले बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा
वक्त बिताएंगे।
बता दें कि इसी
साल 14 अप्रैल को दोनों ने शादी की थी और शादी के 4 महीने बाद ही सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेगनेंसी को
अनाउंस किया था। साल के अंत तक आलिया की डिलीवरी होने का अनुमान जताया जा रहा है। रणबीर
के बाद अब आलिया ने भी अपनी डिलीवरी के कुछ समय तक तो काम से ब्रेक लेने का मन बना
लिया है ताकि साथ में ये तीनों कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर पाए।


Download Android App
Download iOS App







