हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सांप ने काट लिया था। ऐसे में इस खबर से फैंस काफी परेशान हो गए थे। हालांकि, गनीमत यह रही कि सलमान को काटने वाला सांप जहरीला नहीं था। ऐसे में सलमान अस्पताल में भर्ती होने के 6 घंटे बाद ही डिस्चार्ज हो गए। एक्टर अब पूरी तरह ठीक हैं। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी ऐसा ही हादसा देखने को मिला। दरअसल, इंटरनेशनल सिंगर मेटा का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए।

हाल ही में सिंगर ने अपने एक फोटोशूट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस डरा देने वाले वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ‘फिर कभी नहीं।’ सामने आए इस वीडियो में सिंगर फोटो शूट कराती नजर आ रही हैं। शूट के लिए वह सांपों के साथ पोज करती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच काले रंग का एक सांप अचानक उनकी ठोड़ी पर काट लेटा है। सांप के काटने से मेटा बुरी तरह डर जाती हैं और उसे तुरंत उठाकर फेंक देती हैं।
दरअसल, सिंगर फोटो शूट के लिए फर्श पर लेटी थीं। इसके साथ ही उनके ऊपर कुछ सांप रखे भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह काले रंग की लेस वाली ड्रेस पहने हुई थी। इसी बीच जैसे ही उनपर सफेद रंग का सांप रखा जाता है, पहले ही मौजूद काले रंग का सांप उन्हें काट लेता है। इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए मेटा ने लिखा, “आप सभी के लिए वीडियो बनाने के लिए किस हालात से गुजरना पड़ा।”

इससे पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जन्मदिन से एक दिन पहले सांप ने काट लिया था। इस खबर ने उनके तमाम फैंस को चिंता में डाल दिया। हालांकि कुछ घंटे के इलाज के बाद ही सलमान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सलमान क्रिसमस और अपना जन्मदिन मनाने पनवेल वाले फार्महाउस पर गए थे। इसी दौरान देर रात यहां एक सांप ने उन्हें काट लिया था।


Download Android App
Download iOS App



