डेली सोप क्वीन एकता कपूर का अब एक एक्ट्रेस पर गुस्सा फुट पड़ा है। उन्होंने अब खुलेआम सोशल मीडिया पर अब एक एक्ट्रेस को फटकार लगा दी है। आपको बता दें, जिससे एकता खफा हुई हैं वो टीवी इंडस्ट्री और अब बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि राधिका मदान हैं, जो इन दिनों अपनी फिल्म ‘कुत्ते’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा क्या हो गया जिसकी वजह से राधिका मदान और एकता कपूर के बीच तकरार हो गई। राधिका मदान ने ऐसा क्या कर दिया कि इतना बड़ा बवाल खड़ा हो गया। दरअसल, हुआ ये कि एक लेटेस्ट इंटरव्यू में राधिका मदान ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर एक बयान दिया था। लेकिन इस बयान की वजह से उन्हें काफी क्रिटिसिज़्म का सामना करना पड़ रहा है।

राधिका मदान ने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि टीवी में काम करना बहुत हैक्टिक होता है। एक शिफ्ट 48 से 50 घंटे तक के लिए होती है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि जब भी वो स्क्रिप्ट के लिए पूछती थी तो उनसे कहा जाता था, ‘आप सेट पर चलो, स्क्रिप्ट गरमा गरम आ रही है।’ राधिका का कहना है कि डायरेक्टर्स लास्ट मिनट में बदलाव कर देते थे। जब वो फ्री होते थे तब वो शूट पर आते थे।

पहले एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने राधिका मदान के इस कमेंट पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि उन्हें टीवी के लिए ऐसा नहीं बोलना चाहिए था, क्योंकि वो भी टीवी से ही बॉलीवुड स्टार बनी हैं। वहीं, अब एकता कपूर ने भी राधिका के बयान पर नाराजगी जताई है। एकता कपूर ने राधिका के स्टेटमेंट को शर्म से भरा बताया और सायंतनी घोष की तारीफ की।

एकता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सायंतनी के इंटरव्यू का क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दुख और शर्मिंदगी की बात है, एक्टर्स का अपनी जड़ो के प्रति कोई सम्मान नहीं है।’ इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस सायंतनी घोष की तारीफ भी की। आपको बता दें, राधिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ से किया था। ऐसे में उनका टीवी पर दिया ये बयान अब लोगों को खटकने लगा है।


Download Android App
Download iOS App



