दिग्गज पहलवानों की फौज ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं, यौन उत्पीड़न सहित तमाम गंभीर आरोपों से घिरे बृजभूषण अपनी बात पर अड़े हुए कि वो इस्तीफा नहीं देंगे। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, धरने पर बैठे पहलवानों से आज शाम 6 बजे खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मिलेंगे। वहीं, भारतीय ओलंपिक संघ की वर्चुअल बैठक शाम 5:45 बजे होगी। इस दौरान पहलवानों की शिकायतों पर होगी चर्चा ।
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी
बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट समेत कई दिग्गज पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी हैं. बुधवार (18 जनवरी) सेही दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना पर बैठे हैं. विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि लखनऊ के राष्ट्रीय शिविर में कई कोच ने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है. जिसके बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ से अगले 72 घंटों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है.


Download Android App
Download iOS App



