टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से लगातर ऐसी खबरे सामने आ रही है जिससे फैंस मायूस हो रहे है। पहले तो लोगो को तब झटका लगा जब शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने की खबर सामने आई। कहा गया कि शैलेश को लगने लगा कि उनकी डेट्स का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। शैलेश अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं।

वैसे कहा तो ये भी गया कि शैलेश इस शो की वजह से और कई शोज नहीं कर पा रहे हैं। वो कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने शो को अलविदा कह दिया।
अब शैलेश लोढ़ा ‘वाह भाई वाह’ शो में नज़र आने वाले हैं। इसका टीजर भी सामने आ चुका है। लेकिन इसी बीच अब ऐसा लग रहा है कि शो को एक और झटका लगने वाला है। खबरें हैं कि बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता भी शो छोड़ने वाली हैं। बता दे, मुनमुन दत्ता शो की जान है। उनका किरादर दर्शको को खूब पसंद है। अगर वो शो से खुद को अलग करती है तो इसका असर सीधे शो की TRP पर भी दिखाई देगा।

वही, मुनमुन दत्ता को लेकर पहले भी कई बार कयास लगाए जाते रहे हैं कि वह शो छोड़ने वाली हैं लेकिन उन्होंने हर बार इससे इनकार किया। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन दत्ता को ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। शो के लिए कंटेस्टेंट की खोज शुरू हो चुकी है। लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर मुनमुन ‘बिग बॉस ओटीटी’ में पार्टिसिपेट करने के लिए सहमत हो जाती हैं, तो वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ देंगी।

मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हिस्सा लेंगी कि नहीं इसके बारे में अभी तक कोई ऑफिसियल इनफार्मेशन सामने नहीं है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो तारक मेहता के मेकर्स और फैंस ज़रूर निराश नज़र आएंगे। वही मुनमुन अगर ‘बिग बॉस ओटीटी’ करती हैं तो ये खबर जल्द ही कन्फर्म हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



