संभाजी राजे को राज्यसभा का टिकट देगी शिवसेना? संजय राउत ने दिया ये जवाब

Summary :

संभाजी राजे को पार्टी द्वारा राज्यसभा टिकट के लिए शिवसेना में शामिल होने की पेशकश की खबरों पर संजय राउत ने कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

शिवाजी के वंशज संभाजी राजे के सामने शिवसेना ने शर्त रखी है कि राज्यसभा में जाने के लिए उन्हें शिवसेना से गठबंधन करना होगा? इस खबर पर शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शिवसेना इस बार राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।
संभाजी राजे को पार्टी द्वारा राज्यसभा टिकट के लिए शिवसेना में शामिल होने की पेशकश की खबरों पर संजय राउत ने कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि राज्यसभा चुनाव के लिए शिवसेना दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। शिवसेना के दो उम्मीदवार इस बार राज्यसभा जाएंगे।

उद्धव पर हमलावर हुए राज ठाकरे! बताई अयोध्या दौरा रद्द करने की वजह… जानें पुणे रैली से जुड़ी अहम बातें

खबरों के मुताबिक, शिवसेना ने संभाजी राजे को राज्यसभा में भेजने की एवज में उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि सोमवार को संभाजी राजे बांद्रा स्थित मातोश्री निवास पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर शिवसेना में शामिल हो सकते है।

Desk Team