बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आज भी चर्चा में है। इसी बीच अब ऋतिक रोशन के चार साल पुराने केस को क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं कंगना और ऋतिक से जुड़े इस मामले की पूरी जांच पहले जहां साइबर पुलिस कर रही थी वहीं अब ये सीआईयू के पास है।

ऋतिक रोशन ने साल 2016/17 में मुंबई पुलिस साइबर सेल में एक केस दर्ज करवाया था। ऋतिक रोशन का आरोप था कि कंगना के ईमेल से उन्हें साल 2013 से 2014 के बीच सैंकड़ो ईमेल मिले थे।

इस पर कंगना रनौत ने अब ऋतिक रोशन पर निशाना साधा है जिसके बाद कंगना और ऋतिक का चैप्टर एक बार फिर शुरू हो गया है। दरअसल कंगना ने इस खबर को रीट्वीट करते हुए कहा, ‘इनकी दुखभरी कहानी फिर शुरू हो गई। हमारे ब्रेकअप को और उनके डिवोर्स को कई साल गुजर गए लेकिन वह आगे बढ़ने से इनकार कर रहे हैं। किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ते में भी नहीं आना चाहते। जब मैं अपने निजी जीवन में कुछ उम्मीद पाने के लिए हिम्मत जुटाती हूं, तो वह फिर से वही ड्रामा शुरू कर देते हैं। ऋतिक कब तक रोएगा एक छोटे से अफेयर के लिए?’

दरअसल साल 2016 में ऋतिक रोशन ने एक्ट्रेस कंगना के अकाउंट पर करीब 100 से अधिक ई-मेल मिलने पर उनपर केस दर्ज कराया था। इसी के साथ ही उन्होंने कंगना के साथ किसी भी तरह के अफेयर होने की बात से भी इनकार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके वकील ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से केस ट्रांसफर करने की मांग की थी। वहीं अब इस केस की जांच सीआईयू ने शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



