बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा इन दिनों हॉस्पिटल में एडमिट है। उन्हें कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था जिसके बाद सभी को उनकी चिंता सताने लगी। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है क्योकि अब रेमो डिसूजा की हालत पहले से बेहतर है।

टीवी एक्टर आमिर अली ने अब रेमो डिसूजा का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें रेमो डिसूजा नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में हार्ट अटैक को मात देने के बाद रेमो डिसूजा हिरोइक अंदाज में नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसमें उनका फेस नहीं दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते आमिर अली ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे भाई वापस आ गए हैं।’ इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करते हुए रेमो के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

आपको बता दे रेमो डिसूजा की सर्जरी भी हुई है, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार है। अब हो सकता है की वो जल्द ही घर भी वापस आ जाये।


Download Android App
Download iOS App



