Saiyaara की सक्सेस से रातों-रात सुपरस्टार बने Ahaan Pandey और Aneet Padda, इंस्टाग्राम पर बढ़ा फैनबेस

Summary :

बॉलीवुड में रोज़ाना कई फिल्में रिलीज़ होती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो अचानक दर्शकों के दिल में उतर जाती हैं। मोहित सूरी की नई फिल्म Saiyaara भी कुछ ऐसी ही फिल्म बन चुकी है। रिलीज़ के कुछ ही दिनों में फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए, बल्कि दो नए चेहरों अहान पांडे और अनीत पड्डा को सुपरस्टार बना दिया है। जहाँ फिल्म को जबरदस्त रिव्यू और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है, वहीं इसके लीड एक्टर्स को भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त लाइमलाइट मिल रही है। 100 करोड़ क्लब में Saiyaara की…

बॉलीवुड में रोज़ाना कई फिल्में रिलीज़ होती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो अचानक दर्शकों के दिल में उतर जाती हैं। मोहित सूरी की नई फिल्म Saiyaara भी कुछ ऐसी ही फिल्म बन चुकी है। रिलीज़ के कुछ ही दिनों में फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए, बल्कि दो नए चेहरों अहान पांडे और अनीत पड्डा को सुपरस्टार बना दिया है। जहाँ फिल्म को जबरदस्त रिव्यू और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है, वहीं इसके लीड एक्टर्स को भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त लाइमलाइट मिल रही है।

Saiyaaara Movie

100 करोड़ क्लब में Saiyaara की एंट्री

Saiyaara एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक तरफ प्यार की खूबसूरती दिखाई गई है तो दूसरी ओर कुछ सामाजिक मुद्दों की भी झलक मिलती है। फिल्म ने रिलीज़ के कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि न्यूकमर्स के लिए किसी सपने से कम नहीं है।इसने ‘स्काई फोर्स’, ‘सितारे ज़मीन पर’, ‘रेड 2’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यहाँ तक कि बड़े सितारों की फिल्में जहां स्ट्रगल कर रही हैं, वहीं ‘सैयारा’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।

सिर्फ बॉक्स ऑफिस ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी ‘सैयारा’ की धूम है। फिल्म की रिलीज़ के बाद से लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है।

Saiyaara Movie Box Office collection

Ahaan Pandey की इंस्टा ग्रोथ

Ahaan Pandey का नाम पहले से ही इंडस्ट्री में चर्चा में था क्योंकि वो चंकी पांडे के भतीजे हैं। लेकिन Saiyaara के जरिए उन्होंने खुद को एक दमदार एक्टर के तौर पर स्थापित कर लिया है। फिल्म में उनका किरदार कृष कपूर का है – एक ऐसा युवा जो प्यार और करियर के बीच फंसा होता है।

फिल्म से पहले जहां अहान के इंस्टाग्राम पर करीब 4.6 लाख से 4.8 लाख फॉलोअर्स थे, वहीं अब यह आंकड़ा 1 मिलियन के पार पहुंच गया है। उनकी हर नई पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ रहे हैं।

Ahaan Pandey

Aneet Padda की पॉपुलैरिटी

Aneet Padda ने पहले भी ‘सलाम वेंकी’ और प्राइम वीडियो की सीरीज़ ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘सैयारा’ से ही मिली है। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हो रही है – एक निडर पत्रकार का किरदार निभाते हुए उन्होंने दर्शकों को खूब इमोशनल किया।

फिल्म में पत्रकार वाणी बत्रा का किरदार निभाने वाली अनीत पड्डा के फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़े हैं। रिलीज़ से पहले उनके फॉलोअर्स करीब 3.5 लाख थे, जो अब बढ़कर 1 मिलियन हो चुके हैं।

Aneet Padda

 तृप्ति डिमरी  भी रातों-रात बनीं थी स्टार

Saiyaara की सक्सेस ने लोगों को तृप्ति डिमरी की याद दिला दी है। रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के बाद तृप्ति की भी पॉपुलैरिटी एकदम से बढ़ी थी। फिल्म के दौरान उनके फॉलोअर्स 8 लाख से बढ़कर 30 लाख हो गए थे, और अब वो 61 लाख को पार कर चुकी हैं। इसी तरह अहान और अनीत के फॉलोअर्स ग्रोथ और फैनबेस में तेजी से इजाफा हो रहा है। दोनों अब बॉलीवुड के नए स्टार माने जा रहे हैं।

Tripti Dimri

क्यों पसंद आई लोगों को Saiyaara ?

  • फ्रेश स्टारकास्ट – नए चेहरे और दमदार परफॉर्मेंस
  • दिल छू लेने वाली कहानी – रोमांस, इमोशन और एक सामाजिक संदेश
  • सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक – ‘सैयारा’ टाइटल ट्रैक सोशल मीडिया पर वायरल है
  • मोहित सूरी की डायरेक्शन – जिन्होंने ‘आशिकी 2’ और ‘मर्डर 2’ जैसी हिट्स दी हैं
Ahaan and Aneet

बॉलीवुड को मिल गए दो नए सितारे!

Saiyaara की बंपर ओपनिंग और स्टार्स की बढ़ती फैन फॉलोइंग को देखते हुए कई बड़े प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स अब अहान पांडे और अनीत पड्डा को अपनी फिल्मों के लिए अप्रोच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों को बड़ी बजट की फिल्मों में देखा जा सकता है।

Saiyaara’ न सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो रही है, बल्कि इससे बॉलीवुड को दो चमकते सितारे भी मिल गए हैं। अहान और अनीत ने साबित कर दिया है कि अगर टैलेंट और सही स्क्रिप्ट मिले, तो कोई भी रातों-रात स्टार बन सकता है।

अब देखना होगा कि ‘सैयारा’ की सक्सेस के बाद ये दोनों स्टार्स आगे किन फिल्मों में नजर आते हैं और क्या वो इसी चमक को बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

Also Read: Shilpa Shirodkar Shot Dead: गोली लगने से गई Shilpa Shirodkar की जान?

Arpita Singh