पापा सुनील शेट्टी की इन दो हिट फिल्मों का रीमेक बनाना चाहते हैं अहान शेट्टी

Summary :

अहान ने बात करते हुए कहा, मुझे अपने पिता की फिल्म बॉर्डर बहुत पसंद है, इसलिए मुझे लगता है कि बॉर्डर का रीमेक बनने और मैं इसका हिस्सा बनूं।

फिल्म तड़प से अपने फिल्म करियर का आगाज करने वाले अभिनेता अहान शेट्टी ने अब उपने पिता सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म धड़कन और बॉर्डर जैसी फिल्मों के रीमेक में काम करने की इच्छा जताई है।
अहान ने बात करते हुए कहा, मुझे अपने पिता की फिल्म बॉर्डर बहुत पसंद है, इसलिए मुझे लगता है कि बॉर्डर का रीमेक बनने और मैं इसका हिस्सा बनूं। ये एक शानदार फिल्म होगी। मुझे लगता है कि धड़कन भी दिलचस्प है और इसका भी हिस्सा बनना भी बेहद दिलचस्प होगा।
 ‘धड़कन’ साल 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार भी थे। ‘धड़कन’ एक नॉवल पर बेस्ड थी और यह ब्लॉकबस्टर रही। वहीं ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म थी। इसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था।
अहान ने ‘तड़प’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में थी। एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि कुछ चीजों पर प्लानिंग चल रही हैं जिसकी अनाउंसमेट एक महीने के अंदर होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि साजिद नाडियाडवाला के साथ मेरा चार फिल्मों का कॉन्टेक्ट है। इसलिए मैं उनके साथ दोबारा काम करूंगा। 

अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक ने अहान की एक्टिंग की तारीफी की थी। इंडस्ट्री में आने के बाद से एक्टर की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में छाई रहती हैं। कुछ समय पहले खबरें सामने आए थे कि एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ से शादी करने वाले हैं, जिसके बाद अभिनेता ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें अफवाह बताया था। 

Desk Team