वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या भी अपने मम्मी-पापा की तरह क्यूट है इसके साथ ही छोटी आराध्या शरारती भी हैं। आराध्या अब कैमरा फेस करना अच्छे से जानती हैं और वह फटॉग्रफर्स को भी कॉन्फिडेंटली होकर अपनी फोटो क्लिक करवाती हैं। अब आराध्या कैमरा ही नहीं बल्कि स्टेज पर भी बिल्कुल बिंदाज हो चुकी हैं।
हाल ही में आराध्या बच्चन शिमेक डावर के इंस्टीट्यूट फॉर परफॉर्मिंग आट्र्स में परफॉर्म करती हुई नजर आई हैं। इस दौरान आराध्या के साथ मम्मी-पापा के अलावा दादी जया बच्चन,बुआ श्वेता नंदा और नानी वृंदा राय भी साथ में ही थे। क्यूट आराध्या की स्टेज परफॉर्म करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई है।
आराध्या ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। पिंक फ्रॉक में डांस मूव्स करते हुए आराध्या बेहद प्यारी लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग कलर के बड़ी सी बो भी पहनी हुई है। अपने आटफिट के साथ आराध्या ने वाइट कलर स्नीकर्स भी पहने हुए थे। इस समर फंक डांस परफॉर्मंस के दौरान आराध्या के साथ कई और बच्चों ने भी परफॉर्म किया है। सोशल मीडिया पर आराध्या की खूब तारीफें हो रही हैं। इन तस्वीरों में आराध्या कभी कार्ट पर थिरक रही है तो कभी ढोल के साथ डांस कर रही है।
सामने आई फोटो और वीडियो में आप देख सकते हैं कि आराध्या बिल्कुल प्रोफेशनल डांसर की ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं एक तरफ आराध्या परफॉर्म कर रही थी तो वहीं पूरा पविवर क्यूट आराध्या को चीयर करने के लिए पहुंचा था। हालांकि आराध्या के दादा और अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती की इस खास परफॉर्मेंस को मिस कर दिया। अमिताभ बच्चन अपनी पोती के इस इवेंट में नहीं पहुंच सकें।
बता दें कि आराध्या बच्चन समय के साथ-साथ अपने स्किल्स को इंप्रोवाइज कर रही हैं। कुछ समय पहले भी आराध्या अपने स्कूल के एनुअल फंक्शन में दिखाई दी थी।
यहाँ देखें आराध्या की डांस परफॉर्मन्स…
करिश्मा तन्ना ने शेयर की गोवा बीच से तस्वीरें, फैंस ने कहा – पीछे सलमान क्या कर रहे है


Download Android App
Download iOS App








