Aishwarya Rai Cannes 2026: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस और ‘क्वीन ऑफ कान्स‘ ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इंटरनेशनल मंच पर उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। फ्रांस के कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes 2026) से जब ऐश्वर्या की गायब होने की खबरें आईं, तो फैंस का दिल टूटने लगा था। सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि क्या इस बार ऐश्वर्या का जलवा नहीं दिखेगा? लेकिन, क्लोजिंग सेरेमनी के ठीक पहले ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रांस पहुंचकर हर अफवाह पर ताला लगा दिया।
जैसे ही ऐश्वर्या आधी रात के नीले आसमान जैसी चमचमाती ड्रेस पहनकर होटल मार्टिनेज की सीढ़ियों से उतरीं, वहां मौजूद कैमरों की फ्लैशलाइट और फैंस का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा था। आइए जानते हैं ऐश्वर्या के इस अट्रैक्टिव लुक और उनकी हॉलीवुड सहेली के साथ वायरल हुए उस पल की पूरी कहानी।
Aishwarya Rai Cannes 2026: 1500 घंटों की कड़ी मेहनत से तैयार हुआ ऐश्वर्या का ‘ल्यूमिनारा’ गाउन
View this post on Instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर अपनी एंट्री के लिए भारत के मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल का डिजाइन किया हुआ कस्टम ‘ल्यूमिनारा’ गाउन चुना। इस गाउन की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसे बनाने में किसी मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि कारीगरों ने लगातार 1,500 घंटे से ज्यादा की कड़ी मेहनत और हाथों की कार्विंग से इसे तैयार किया है।
यह गहरा मिडनाइट सफायर ब्लू (Midnight Sapphire Blue) रंग का गाउन ‘लाइट इन मोशन’ (गति में रोशनी) के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड था। ड्रेस पर हजारों छोटे-छोटे क्रिस्टल्स को एक खास जाल की तरह बुना गया था, जिससे ऐश्वर्या के चलने पर वह रोशनी को रिफ्लेक्ट कर रही थी और ऐसा लग रहा था कि मानो उनके शरीर पर चमकती हुई नदियां बह रही हों। उनके कंधों पर पंख जैसे स्ट्रक्चर बने थे जो उन्हें किसी रानी जैसा लुक दे रहे थे।
Midnight Blue Gown 1500 Hours: कान्स के मंच पर गूंजा ‘नमस्ते’

रेड कार्पेट पर कदम रखते ही ऐश्वर्या राय का देसी अंदाज हर किसी के दिल को छू गया। वेस्टर्न ड्रेस पहनने के बावजूद ऐश्वर्या ने फॉरेन मीडिया और वहां मौजूद फैंस को दोनों हाथ जोड़कर ‘नमस्ते‘ कहा। इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस की बौछार कर दी।
सोशल मीडिया पर फैंस ऐश्वर्या के इस लुक को देखकर दीवाने हो रहे हैं। कइयों का कहना है कि जहां इस साल कई नई एक्ट्रेसेस ने कान्स में डेब्यू किया, वहीं ऐश्वर्या का औरा और क्लास आज भी सबसे जुदा है। इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स उनके एक पोज के लिए तरसते नजर आए। ऐश्वर्या का यह लुक उनके पसंदीदा स्टाइलिस्ट मोहित राय ने स्टाइल किया था। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिप्स और वेवी बालों के साथ डायमंड चोकर नेकलेस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
Aishwarya Eva Longoria Reunion: रेड कार्पेट पर जादू की झप्पी का वीडियो हुआ वायरल

इस चमचमाते सफर का सबसे खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला पल तब आया जब ऐश्वर्या राय की मुलाकात उनकी बरसों पुरानी हॉलीवुड दोस्त और लोरियल (L’Oreal) की साथी ब्रांड एंबेसडर ईवा लोंगोरिया (Eva Longoria) से हुई। ईवा जो उस वक्त सफेद रंग की खूबसूरत ड्रेस में थीं, जैसे ही उन्होंने ऐश्वर्या को देखा, वह अपनी खुशी रोक नहीं पाईं।
दोनों हसीनाओं ने रेड कार्पेट पर एक-दूसरे को कसकर गले लगाया और गालों पर किस करते हुए अपना प्यार जाहिर किया। ईवा ने कैमरे के सामने ऐश्वर्या को अपनी ‘बेस्ट फ्रेंड’ (Bestie) बताया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि सच्ची दोस्ती की लिमिट नहीं होती। इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुई थीं, जो हर कदम पर अपनी मां का सपोर्ट सिस्टम बनकर उनके साथ खड़ी नजर आती हैं।
Social Media Fans Reaction: फैंस बोले- “क्वीन ऑफ कान्स वापस आ गईं

जैसे ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर अपने 1500 घंटे वाले ‘ल्यूमिनारा’ गाउन में कदम रखा, सोशल मीडिया पर फैंस एक्साइटेड हो गए। हर कोई बच्चन बहू के इस अवतार को देखकर दांतों तले उंगलियां दबा रहा है। ऐश्वर्या के लुक पर फैंस ने लुटाया प्यार-
-
‘सिर्फ यही एक असली क्वीन है!’: एक फैन ने ऐश्वर्या की एंट्री पर खुशी से झूमते हुए लिखा— “आखिरकार, ऐश्वर्या कान्स पहुंच ही गईं। वो सचमुच इकलौती ऐसी भारतीय एक्ट्रेस और सेलिब्रिटी हैं, जिनके लिए इस तरह दीवाना होना (Fangirling) सौ फीसदी जायज है!”
-
‘भगवान का शुक्र है, अच्छा डिजाइनर मिला!’: ऐश्वर्या के पिछले कुछ कान्स लुक्स से निराश फैंस इस बार अमित अग्रवाल की कारीगरी देखकर बेहद खुश हैं। एक यूजर ने कमेंट किया— “फाइनली… हमारी क्वीन को एक सही और कमाल का डिजाइनर मिल ही गया! इस आउटफिट ने सब कुछ परफेक्ट कर दिया।”
-
‘द ब्यूटीफुल ऐश्वर्या राय!’: सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ ‘द ब्यूटीफुल ऐश्वर्या राय’ ट्रेंड कर रहा है। विदेशी फैंस से लेकर देसी फैंस तक, हर कोई एक्साइटेड हो गया।
Read More: Aishwarya Rai Cannes 2026: इंतजार हुआ खत्म, लाडली Aaradhya का हाथ थामे Cannes 2026 के लिए भरी उड़ान...


Download Android App
Download iOS App




