पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी जिस फिल्म को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उनकी उस फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो गया है। चर्चा है कि इस फिल्म में वह एक सेरोगेट मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म का नाम जैस्मीन है, इसकी कहानी वास्तविक घटना पर आधारित है। हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर ऐश्वर्या ने कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सूत्रों की मानें तो उनकी भूमिका लगभग तय है।
वैसे ऐश्वर्या इन दिनों अपनी फिल्म फन्ने खां में बिजी हैं। 2018 में वह काफी बिजी रहने वाली हैं क्योंकि फन्ने खां के बाद वह फिल्म दिन और रात के रीमेक की शूटिंग करेंगी। फिर उसके बाद उनके पास जैस्मीन आ गई है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फन्ने खां इसी साल 15 जून को रिलीज होने वाली है। उनकी इस फिल्म के साथ सलमान खान की रेस-3 भी रिलीज होगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



