लुधियाना-संगरूर : जिला संगरूर के अंतर्गत आते गांव मुनक के नजदीक 5 जनवरी को मियां बीवी पर हुए हमले के दौरान बीवी के पेट में पल रहे 7 महीने के बच्चे को मारने की घटित दर्दनाक घटना को अंजाम देने वाले पति और उसके 2 दोस्तों को संगरूर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके मामले को हल करने का दावा किया गया है। जिला पुलिस प्रमुख मनदीप सिंह सिंदू ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 5 जनवरी को मुनक के नजदीक घटित लूट के मामले की सच्चाई सामने आई है।
इस मामले में गांव बंगा के संदीप सिंह द्वारा अपने दोस्तों से मिलकर अपनी बीवी को मारने की बनाई गई साजिश थी। उल्लेखनीय है कि इस घटना के दौरान गोली लगने के कारण संदीप की बीवी की कोख में पल रहे 7 महीने के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। स. सिंदू ने यह भी बताया कि संदीप और घटना को अंजाम देने वाले 2 दोस्तों को वारदात के वक्त उपयोग में लाएं गए हथियार और अन्य सामान भी पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ बरामद किया है।
स्मरण रहे कि घटना के दिन देर शाम मुनक -टोहाना मुख्य सडक़ पर घगर दरिया के पुल के पास 3-4 मोटरसाइकिल नाकाबपोश व्यक्तियों द्वारा इस घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया था, जब संदीप सिंह अपनी पत्नी रिंपू रानी के साथ कार में सवार होकर आ रहा था।
लुटेरों ने रिंपू रानी से सोने की चैन और पर्स आदि छीनने उपरांत उसे गोली मारकर गंभीर जख्मी कर दिया। रिंपू रानी को स्थानीय लोगों ने टोहाना के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के उपरांत हिसार के सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। यह भी पता चला है कि संदीप सिंह और रिंपू की शादी को 11 महीने हुए थे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



