साउथ के जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘RRR’ लंबे समय से चर्चा में है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट को टाल दिया है, जिसकी वजह से फैंस को फिल्म के लिए इंतजार करना होगा। पैन इंडिया लेवल बैनर तले बनी इस फिल्म में राम चरण, जूनियर NTR, आलिया भट्ट और अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट का स्पेस कम है। इसके बावजूद उन्होंने मेकर्स से मोटी रकम वसूली है।

सामने आई रिपोर्ट की मानें, तो सुनने में आ रहा है कि, मेकर्स ने अजय देवगन को 35 करोड़ रुपये वसूले हैं, जबकि आलिया ने भी 9 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

अजय देवगन फिल्म ‘RRR’ में अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे। वो ‘RRR’ में कैमियो जरूर कर रहे हैं, लेकिन उनका किरदार बेहद हीरोइक है। अजय देवगन ने इस किरदार के लिए 7 दिन शूटिंग की थी, जिसके लिए मेकर्स ने उन्हें 35 करोड़ रुपये दिए हैं।

सूत्र ने कहा ‘आलिया और अजय देवगन नॉर्थ इंडिया में ऑडियंस को लुभाने वाले सेलेब्स हैं। और डारेक्टर एसएस राजामौली वहां सिर्फ अपनी फिल्म बाहुबली के लिए जाने जाते हैं। तो क्या ये काफी होगा?’

हालांकि अब साउथ की फिल्मों को भी हिंदी बेल्ट में अच्छी ऑडियंस मिल रही है। बता दें RRR इस महीने 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसेज के मद्देनजर फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। अब यह फिल्म कब आएगी, इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।


Download Android App
Download iOS App



