बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म टोटल धमाल रिलीज़ हुई जिसे दर्शकों का जबरदस्त रेस्पॉन्स भी मिल रहा है लेकिन फिल्म इस समय नयी कंट्रोवर्सी में घिर चुकी है और मुद्दा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये फिल्म धमाल सीरीज का तीसरा संस्करण है और पहले दिन दर्शकों की प्रतिक्रिया से फिल्म टोटल धमाल की टीम काफी खुश है पर फिर भी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल इस फिल्म में दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के गाने ‘मूंगड़ा’ को रिक्रिएट किया गया है जिसपर उन्होंने काफी आपत्ति भी जताई है। इन दिनों हर फिल्म में पुराने गाने को रिक्रिएट करने का चलन है और इस फिल्म में भी ऐसा ही कुछ है।
बाकी गानों पर तो अब उठी थी पर अब लता मंगेशकर जी ने कहा है की वो वो टोटल धमाल के गाने मुंगड़ा से खुश नहीं हैं।साथ ही उन्होंने कहा की पुराने गानों को रिक्रिएट करके खराब किया जा रहा है।
फिल्म टोटल धमाल के मुख्य अभिनेता अजय देवगन ने अब लता मंगेशकर जी के बयान पर अपना रिएक्शन दिया है और कहा है की , ” लता जी का वो बेहद आदर सम्मान करते है और जैसा की आजकल बॉलीवुड में गानों को रिक्रिएट का चलन वैसा ही कुछ उनकी फिल्म में भी है।
अजय देवगन ने आगे कहा की अगर लता जी वो उन्हें थप्पड़ मार सकती है , आकर डांट सकती है। में उनसे माफ़ी मांगने के लिए तैयार हूँ। में सच कह रहा हु और उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है। वो बहुत सीनियर है और में हमेशा उनकी इज्जत करता रहूँगा।
आपको बता दें लता मंगेश्कर ने मूंगड़ा गाना साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म इंकार में गाना था जो डांसर हेलेन पर फिल्माया गया था। फिल्म टोटल धमाल में सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन ने परफॉर्म किया है। इस गाने के रिक्रिएशन पर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म टीम को काफी ट्रोल किया है।


Download Android App
Download iOS App









