फिल्म गली बॉय के MC Sher यानी सिद्धांत चतुर्वेदी के मुरीद हुए बिग बी, लिखा तारीफ भरा पत्र

Summary :

पहली ही फिल्म के बाद MC Sher उन सितारों की सूची मे आ गए है जिन्हे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के हाथों से लिखा प्रशंसा पत्र मिला है।

फिल्म गली बॉय के हिट होने के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी भी लाइम लाइट में आ गए है जिन्होंने इस फिल्म में MC Sher का किरदार निभाया है। ये बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों की लिस्ट में आ चुके है और कहना गलत नहीं है की विकी कौशल के बाद अब सिद्धांत नए नेशनल क्रश बन गए है।

MC Sher

फिल्म गली बॉय की कामयाबी के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी उर्फ़ MC Sher के सितारे बुलंदियों पर है और वो अपनी पहली ही फिल्म के बाद उन सितारों की सूची मे आ गए है जिन्हे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के हाथों से लिखा प्रशंसा पत्र मिला है।

MC Sher

सिद्धांत चतुर्वेदी उर्फ़ MC Sher ने अमिताभ के पत्र के जवाब में लिखा वो अमिताभ जी के प्यार के लिए बेहद शुक्रगुजार है और उम्मीद करते है की एक दिन वो बॉलीवुड के महान अभिनेता से जरूर मिल पाएंगे।

MC Sher
इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/BuNnn6jlge-/

MC Sher

सिद्धांत चतुर्वेदी इससे पहले एक इंटरव्यू में बता चुके है की फिल्म गली बॉय में उन्हें MC Sher का रोल किस तरह मिला। ये उनकी खुश किस्मती थी की ये रोल उन्हें खुद और आज उन्हें इतनी बड़ी कामयाबी मिली है।

MC Sher

अभिनेता सिद्धांत ने बताया की वो ‘मिर्ची लगी तो में क्या करूँ’ गाने पर डांस कर रहे थे जब फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर ने उन्हें पहली बार देखा। इसके बाद फिल्म दिल धड़कने दो के गाने गल्लां गुड़ियाँ में उन्होंने ज़ोया के साथ काम किया।

MC Sher

इस के बाद ज़ोया ने उन्हें नोटिस किया और उनसे पुछा की तुम कौन हो ? और क्या तुम इस रोल के लिए ऑडिशन देना चाहोगे। उन्होएँ तुरंत ज़ोया अख्तर का ऑफर स्वीकार किया और ये MC Sher रोल उनकी झोली में आ गिरा ।

MC Sher

सिद्धांत चतुर्वेदी उर्फ़ MC Sher की फिल्म गली बॉय बीते 14 फरवरी को देशभर में रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में है पर सिद्धांत ने अपनी एक्टिंग से काफी तारीफ हासिल की है और कहना गलत नहीं होगा की उनका भविष्य बॉलीवुड में काफी अच्छा होगा।

ऑफिसियल अनाउंसमेंट : जल्द रिलीज़ होगा मिर्जापुर सीजन – 2, देखिये मेकर्स का विडियो

Desk Team