टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है और अब भले ही सीरियल ”कसौटी ज़िंदगी की” नए फ्लेवर में आ गया हो पर प्रेरणा का नाम आज भी श्वेता तिवारी के लिए जाना जाता है। इस किरदार ने ही श्वेता तिवारी को घर घर की पसंदीदा बहु बना दिया था।
अपने भोले खूबसूरत चेहरे और लम्बे बालों के सिग्नेचर लुक ने श्वेता को खास पहचान दिलाई बल्कि उनका नाम आते ही उनकी वही इमेज जेहन में बनने लगती है। लेकिन इन दिनों श्वेता तिवारी अलग ही लुक में नजर आ रही है।
जी हाँ श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपने लम्बे खूबसूरत बालों को कटवा कर छोटा कर दिया है और उन्हें एक नया लुक दिया है। उन्होंने अपने इस नए हेअरकट की तस्वीरें जैसी ही शेयर की , ये तस्वीरें वायरल हो गयी है। ये नया लुक उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।
अब श्वेता तिवारी ने अपने स्ट्रैट , लम्बे और खूबसूरत बालों को छोटा करवाकर लेयर्ड स्टाइल लुक दिया है। श्वेता तिवारी से अपने हेयर ड्रेसर के सलून में ही ये तस्वीरें खिंचवाई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इस हेयर कट के दौरान श्वेता काफी एक्साइटेड लग रही थी।
साथ ही श्वेता को थोड़ा कर्ली स्टाइल भी दिलवाया है जो उन पर काफी सूट भी कर रहा है। सिंपल जीन्स टॉप में श्वेता की तस्वीर काफी स्टाइलिश लग रही है उन्हें इस तस्वीर पर काफी अच्छे कमैंट्स मिल रहे है।
अक्सर अभिनेत्रियां अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती है पर श्वेता तिवारी उन अभ्हिनेत्रियों में से है जिन्होंने अपने लुक को लेकर कभी ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की और अपने बालों के साथ तो खासकर नहीं। अब ये कहना मुश्किल है की उनका ये नया लुक किस प्रोजेक्ट के लिए है या फिर सिर्फ मेकओवर।
श्वेता तिवारी अपने बेटे रेयांश के जन्म के बाद से बीते काफी समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर है पर फिलहाल वो थिएटर में बिजी है। उनके फैंस उम्मीद करते है की वो जल्द ही टीवी पर वापसी करेंगी।


Download Android App
Download iOS App








