स्पोटर्स बायोपिक में भारतीय फुटबॉल का स्वर्णिम इतिहास दिखायेंगे अजय देवगन

Summary :

बॉलीवुड निर्देशक अमित शर्मा अब इस फिल्म के बाद अमित स्पोर्ट्स बायॉपिक लेकर आ रहे हैं जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन स्पोटर्स बायोपिक में काम करते नजर आ सकते हैं। अमित शर्मा ने पिछले साल‘बधाई हो’जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। अब इस फिल्म के बाद अमित स्पोर्ट्स बायॉपिक लेकर आ रहे हैं जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म फुटबॉल पर आधारित होगी।

अजय देवगन

बताया जा रहा है कि अजय के लीड रोल वाली यह फिल्म साल 1951 से 1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम काल पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन, सैयद अब्दुल रहमान का किरदार निभाएंगे जो उस समय भारत की नैशनल फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर थे।

अजय देवगन

अमित शर्मा ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल मई या जून में शुरू हो जाएगी। लोग आजकल ऐसी फिल्में काफी पसंद कर रहे हैं और ऐसी फिल्में अच्छी कमाई भी कर रही हैं।

अजय देवगन

हालांकि जब उनसे सफल फिल्म की परिभाषा पूछी गई तो उन्होंने कहा कि सफल फिल्मों की कोई परिभाषा नहीं होती और सफल व्यक्ति को अपनी सफलता कंट्रोल में रखनी चाहिए।

अजय देवगन

बीते दिनों बॉलीवुड में कई स्पोर्ट्स ओरिएंटेड फ़िल्में बनी जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफल बिज़नेस किया है। अब देखना होगा की अजय देवगन फुटबॉलर के किरदार में बॉक्स ऑफिस अपर क्या कमाल दिखा पाते है।

अजय देवगन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की हालिया रिलीज़ फिल्म टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त काम कर रही है और 100 करोड़ से ऊपर का बिज़नेस कर लिया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ , अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित , अरशद वारसी , रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में है।

अजय देवगन

रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बयान पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

Desk Team