राजकुमार संतोषी के बारे में कहा जाता है कि वह फिल्म को ओवर बजट कर देते हैं। उनकी फिल्मों के निर्माण में इतनी देरी हो जाती है कि निर्माता के होश उड़ जाते हैं। सुना है इस साल भी राजकुमार संतोषी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, लेकिन अब तक किसी भी फिल्म पर काम शुरू नहीं हो पाया है। कई प्रोजेक्ट्स डिब्बाबंद होने के कगार पर हैं। पहले वे सलमान के साथ फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन दोनों में मतभेदों के कारण यह फिल्म रुक गई।
इसके पहले वे अजय देवगन के साथ भी एक फिल्म पर काम करना चाहते थे, लेकिन अब खबर है कि इस पर भी काम नहीं हो पाएगा। बात यहां तक आ गई है कि अजय ने राजकुमार को उनके पैसे भी लौटा दिए हैं। अजय और राजकुमार ने साथ में खाकी (2004) और हल्ला बोल (2008) जैसी अच्छी फिल्में की हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ ।


Download Android App
Download iOS App



