अजय देवगन ने रितेश देशमुख को ट्रोल करने की कोशिश की पर खुद का उड़ गया मजाक

Summary :

अभिनेता अजय देवगन और रितेश देशमुख आपको सीखा सकते है की दोस्तों की टांग खिंचाई किस तरह की जा सकती है। दोनों एक दुसरे को ट्रोल करते नजर आये।

आजकल सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का खास हिस्सा बन गया है और जब तक सोशल मीडिया पर दोस्तों की टांग ना खींच ली जाए ना तो दिल भरता है ना ही दिन पूरा होता है। इंटरनेट पर ये हल्का फुल्का मजाक हमारी जिंदगी में ख़ुशी भी लाता है।

अजय देवगन - रितेश देशमुख

अगर आप इंटरनेट पर इस तरह की टांग खिचाई नहीं करते है तो अभिनेता अजय देवगन और रितेश देशमुख आपको सीखा सकते है की दोस्तों की टांग खिंचाई किस तरह की जा सकती है।

अजय देवगन - रितेश देशमुख

आपको बता दें अजय देवगन और रितेश देशमुख जल्द ही एक साथ फिल्म टोटल धमाल में नजर आने वाले है और उन दोनों में काफी अच्छी दोस्ती भी है पर इस दोस्ती में मजाक का तड़का लग जाए तो क्या ही बात हो।

अजय देवगन - रितेश देशमुख

और इस तड़के की शुरुआत की अजय देवगन ने जिन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म टोटल धमाल के सेट्स से एक तस्वीर शेयर की जिसमे वो इंदर कुमार के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके पीछे रितेश देशमुख भी दिखाई पड़ रहे है।

अजय देवगन - रितेश देशमुख

रितेश देशमुख को छेड़ने के लिए अजय देवगन ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा , ‘पीछे दाढ़ी वाला बाबा कौन है ‘, इस कैप्शन के साथ उनका निशाना सीधे सीधे रितेश देशमुख की तरफ था।

अजय देवगन - रितेश देशमुख

अजय ने रितेश देशमुख की टांग खींचने की कोशिश तो की पर रितेश भी उनसे दो कदम आगे निकले। रितेश देशमुख ने तुरंत अक्षय के जवाब ने एक बेहद फनी वीडियो ट्विटर पर शेयर किया और अजय देवगन को टैग करते हुए लिखा , ” अरे आपका कुत्ता दिखा , बेहद मजाकिया है ना। ”

अब अजय देवगन के लिए रितेश देशमुख का ये रिप्लाई फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और लोग उनके सेंस ऑफ़ ह्यूमर की भी खूब तारीफ कर रहे है। लेकिन इस रिप्लाई पर अजय देवगन ने दुबारा एक और तस्वीर शेयर की और अपने ही अंदाज में अपना स्वैग दिखाया।

अजय देवगन - रितेश देशमुखआपको बता दें अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म टोटल धमाल 22 फरवरी को रिलीज़ होने जा रहे है। उम्मीद है की ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आएगी।

ये 10 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हुए है सिरफिरे फैन्स के पागलपन का शिकार, दर्ज कराया केस

Desk Team