हालिया रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी:द अनसंग वॉरियर ने बंपर हिट तो हो ही गई साथ ही अब इस फिल्म ने नए रिकॉर्ड भी कायम कर लिए है। इस फिल्म की कमाई ने सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की चौथे हफ्ते की कमाई में 250 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म ओम राउत के डायरेक्शन में बनी है।

फिल्म की कामयाबी को देखते हुए साल 2019-20 के दौरान वल्र्ड वाइड कमाई के मामले में यह बॉलीवुड फिल्मों में टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है। जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म तान्हाजी:द अनसंग वॉरियर ने 26 दिनों में वल्र्डवाइड बनकर 324 करोड़ रुपए की कमाई की है।

जबकि इस फिल्म की कमाई भारत में 295 करोड़ रुपए हो गई है। जबकि विदेशों में इस फिल्म ने 29 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के मामले में चौथे नंबर पर शामिल हो गई है।

इस लिस्ट में सबसे ऊपर टाइगर श्रॉफ और रितिक रोशन की फिल्म वॉर है जबकि दूसरे नंबर पर शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह,तीसरे नंबर पर विकी कौशल की फिल्म उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक है। फिल्म तान्हाजी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आती है जबकि पांचवे नंबर पर सलमान खान की भारत है।

वैसे इस टॉप 10 लिस्ट में 3 फिल्में अक्षय कुमार की है,जबकि 2 फिल्में सलमान खान की है। तो नीचे देखें सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट…

1-वॉर- 442.41 करोड़ रुपये
2-कबीर सिंह: 372.49 करोड़ रुपये
3- उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक:338 .39 करोड़ रुपये
4- तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर: 324 करोड़ रुपये
5- भारत: 308.70 करोड़ रुपये
6-गुड न्यूज:304.12 करोड़ रुपये
7- हाउसफुल 4: 295.80 करोड़ रुपये
8- मिशन मंगल: 279.68 करोड़ रुपये
9- गली बॉय: 230.53 करोड़ रुपये
10- दबंग 3: 217.84 करोड़ रुपये


Download Android App
Download iOS App



