अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले एक्टर एजाज खान एक बार फिर से निशाने पर आ गए हैं। दरअसल एजाज का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें वो पंडितों के खिलाफ अभ्रद भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुआ पुराना वीडियो
सोशल मीडिया पर एक बार फिर एजाज खान का एक साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसके आठ सितंबर 2019 को एजाज खान ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया था,उस वक्त दिल्ली के साहिल नाम के एक लड़के की हत्या हो गई थी। इसी बात पर भड़के हुए एजाज खान ने ये वीडियो बना लिया था।

इस वीडियो में एजाज खान कहते हुए नजर आते हैं साहिल अपने दोस्तों का झगड़ा खत्म करने के इरादे से पंडितों की गली में गया और वहां पर जाकर उसकी मॉब लिचिंग कर दी गई। इतना ही नहीं इस वीडियो में एजाज खान और भी काफी कुछ विवादित कहते हुए दिख रहे हैं।

लेकिन अब जब एक साल बाद फिर ये वीडियो सुर्खियों में आ गया तो इसे लेकर सोशल मीडिया की जनता अब एजाज की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। वहीं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने तो एक ट्वीट करके कहा जो एजाज खान ने बोला है उसके बाद माफी संभव नहीं। वैसे अब लोगों के बीच काफी ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है,ऐसे में अभिनेता के खिलाफ तुरंत गंभीर कानूनी कार्रवाई ही एकमात्र विकल्प है। आशा करता हूं कि राज्य सरकार और कानून व्यवस्था संभालने वाले इसकी गंभीरता को जल्दी समझ लेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में सांप्रदायिक एंगल से साफ-साफ मना कर दिया था। खबर थी कि बाइक को रास्ता देने के मुद्दे पर साहिल की दो लोगों के साथ हाथापाई हो गई थी। इसमें साहिल घायल हो गया और बाद में इलाज के वक्त उसकी मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



