Samay Raina की Ajaz Khan ने लागई क्लास, सरेआम कैमरा के सामने दे डाली मारने की धमकी

Ajaz Khan On Samay Raina

Ajaz Khan On Samay Raina: समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के करीब 14 महीने बाद एक बार फिर से कॉमेडियन ने यूट्यूब पर वापसी की है. उन्होंने ‘स्टिल अलाइव’ नाम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोस्ट करने के नए तरीके को फिर से दर्शकों के सामने लेकर आए हैं.

यह वीडियो आते ही यूट्यूब पर वायरल हो गया और इसने पहले 24 घंटे में ही रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल कर लिए. उनकी रोस्टिंग वैसे तो फैंस को काफी पसंद आ रही थी, लेकिन इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन का भी नाम लेकर कई बातें बोली थीं, जिसपर अब कई लोगों के अलग अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. पर सबसे ज्यादा जिसको इस बात से गुस्सा आया है वो हैं एजाज खान.

Ajaz Khan On Samay Raina: समय रैना के मन में आए थे गलत विचार

अपने ‘स्टिल अलाइव’ शो के दौरान, समय ने खुलासा किया कि उन्होंने केबीसी में अभिषेक से जुड़ा एक सवाल अमिताभ से पूछने की प्लानिंग की थी, लेकिन ऐसा वो कर नहीं पाए. कॉमेडियन ने ये भी माना कि उनके मन में अक्सर कई ‘उल्टे-सीधे’ विचार आते हैं, लेकिन वे उन्हें ज़ुबान पर नहीं लाते. उन्होंने अपना जोक शेयर करते हुए बताया कि वो अमिताभ से पूछने वाले थे कि सर, आपने इतना पोलियो की एड किया करते हैं, फिर भी अपने बेटे को पांव पे क्यों नहीं खड़ा कर पाए. लेकिन उनके इसी बयान पर अब एजाज खान ने बहुत ही तीखा रिएक्शन दिया है.

Ajaz Khan On Samay Raina: समय रैना पर बरसे एजाज खान

Ajaz Khan On Samay Raina
Ajaz Khan On Samay Raina (Source: Social Media)

एजाज खान ने रिएक्शन देते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘अब इस बद्तमीज आदमी को मैं क्या बोलूं, ये अपने मां-बाप से भी ऐसे ही बात करता होगा, शायद.’ फिर अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि, ‘हिंदुस्तान के इतने बड़े महानायक अमिताभ बच्चन साहब, जिन्होंने हिंदुस्तान को सदियों से एंटरटेन किया. आज उनको उनकी पत्नी (जया बच्चन) को और उनके बच्चे (अभिषेक बच्चन) को कोई भी आकर कुछ भी बोले जा रहा है. समय रैना, तेरा समय खराब शुरू हो गया है आज से, मुझे दिखना भी मत तू. मैं तो बच्चन साहब का बहुत बड़ा फैन हूं.’

Ajaz Khan On Samay Raina
Ajaz Khan On Samay Raina (Source: Social Media)

एजाज ने बताया कि बिग बी इस मजाक से नाराज हैं और उन्होंने गुस्से भरे लहजे में कहा कि बेटा, तू थोड़ा इज्जत से चल, मुझे दिख मत जाना तू. वहीं समय ने भी हाल ही में एक स्टोटमेंट दिया था कि उन्होंने शो पर कई सारी बातें झूठ बोली थीं, लेकिन लोगों को हंसाने के लिए किसी ऐसे एक्टर का नाम खराब करना जो कि कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री का लेजेंड रहा हो, ये कई मायनों में लोगों को गलत लग रहा है. खैर समय के इस जोक पर क्या कोई एक्शन लिया जाएगा या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Read More: वायरल गर्ल Monalisa के साथ हुआ लव जिहाद?, फरमान खान संग नाबालिग होते हुए की शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।