अक्षय और टाइगर का धांसू एक्शन उड़ा देगा होश! पहली बार साथ आने वाले हैं नजर

Summary :

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों बॉलीवुड के बड़े एक्शन स्टार हैं। अब दोनों मिलकर एक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है बड़े मियां छोटे मियां। इससे पहले इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा अपना कमाल दिखा चुके हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस वक्त एक के बाद एक फिल्में अनाउंस कर रहे हैं। इस वक्त उनकी झोली में पहले से ही 5-6 फिल्में हैं और अब उन्होंने एक और फिल्म अनाउंस कर दी है। साथ ही टीजर भी रिलीज कर दिया है। अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी हैं।  फिल्म में अक्षय बड़े मियां के रोल हैं, जबकि छोटे मियां के रोल में टाइगर श्रॉफ में नजर आएंगे। 
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही दूसरे एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। दोनों फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के रीमेक में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 साल पहले 1998 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और गोविंदा स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की रीमेक होगी। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। मेकर्स का दावा है कि यह सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनमेंट फिल्म होगी। 
फिल्म की अनाउंसमेंट से पहले ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के रीमेक की अनाउंसमेंट की जा सकती है। टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अमिताभ और गोविंदा की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के कुछ दृश्यों को दिखाया गया था और बताया था कि 24 साल पहले हम दो मजबूत एक्टर्स को साथ लाए थे। साथ ही बताया गया था कि अब बड़ी अनाउंसमेंट की जाएगी।  जिसके बाद से ही फील्म के रीमेक को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। 
यह पहली बार होगा जब अक्षय और टाइगर साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे। पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बन रही इस फिल्म को वाशु भागनानी, दीपशिखा देशमुख, विक्की भागनानी, अली अब्बास जफर और हिमांशु किशन मेहरा प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलेगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। 

Desk Team