कोर्टरूम में आमने सामने होंगे Akshay Kumar और Arshad Warsi, ‘Jolly LLB 3’ में होंगी दोनों की टक्कर

Summary :

‘जॉली एलएलबी’ के तीसरे पार्ट का इंतजार दर्शक काफी लंबे वक्त से करते हुए आ रहे है। इस फिल्म में अरशद वारसी और अक्षय कुमार को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। फिल्म में पहले दोनों पार्ट की तरह ही जबरजस्त और मजेदार कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा जहां अरशद वारसी और अक्षय कुमार एक दूसरे के आमने सामने होकर भिड़ते हुए नजर आएंगे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब
भी कोर्टरूम ड्रामा पर बनी फिल्मों का जिक्र किया जाएगा, तो उसमें
‘जॉली एलएलबी‘ और ‘जॉली एलएलबी 2′
का जिक्र होना लाजमी है। इन फिल्मों में बड़े ही मजेदार
तरीके से किसी केस पर वकील आपसे में कोर्टरूम में भिड़ते हुए नजर आए।
‘जॉली एलएलबी‘ में जहां एक्टर अरशद वारसी ने ‘जॉली की भूमिका निभाई थी तो वहीं, ‘जॉली एलएलबी 2′ में एक्टर अक्षय कुमार जॉली
के किरदार में लोगों का दिल जीतते हुए नजर आए। फिल्म के दोनों ही पार्ट की सफलता
के बाद अब इसके तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट भी हो गई, जिसमें अरशद वारसी और अक्षय
कुमार दोनों एक साथ नजर आने वाले है।

Akshay Kumar to unite with Arshad Warsi for Jolly LLB 3? Read details -  Movies News

‘जॉली एलएलबी’ के
तीसरे पार्ट का इंतजार दर्शक काफी लंबे वक्त से करते हुए आ रहे है। इस फिल्म में अरशद
वारसी और अक्षय कुमार
को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। फिल्म में पहले दोनों
पार्ट की तरह ही जबरजस्त और मजेदार कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा जहां
अरशद वारसी और अक्षय कुमार एक दूसरे के आमने
सामने होकर भिड़ते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी की मानें
तो, दोनों पार्ट में जज की भूमिका निभाने वाले सौरभ शुक्ला तीसरे पार्ट में भी इसी
किरदार में नजर आ सकते है।

मीडिया रिपोर्ट
की मानें तो, फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर काफी वक्त से अक्षय कुमार और अरशद
वारसी से फिल्म
‘जॉली एलएलबी 3′
को लेकर बात कर रहे थे। ‘जॉली एलएलबी 3′  में पहले और दूसरे पार्ट के दोनों जॉली आपस में जमकर
बहस करते नजर आने वाले है।
फिल्म में दोनों
का ही किरदार काफी अहम होने वाला है। पहला और दूसरा पार्ट इतना मजेदार था तो अब
इसके तीसरे पार्ट में अरशद और अक्षय को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी खुशखबरी से
कम नहीं होगा।

Arshad Warsi's REACTION after watching 'Jolly LLB 2'! | India Forums

फिल्म से जुड़े मेकर्स की
मानें तो, फिल्म का कास्टिंग पूरी हो चुकी है।
मेकर्स ने ‘जॉली एलएलबी 3′ में ऐसा प्लॉट होने वाला है , जिसमें दोनों जॉली को किसी कारण की वजह से साथ
आना होगा। कोर्ट में किसी केस पर डिबेट करते हुए बड़े ही मजाकिया तरीके से यह
दोनों लोगों को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे।
मेकर्स इस फिल्म को
साल
2023 में रिलीज करने का मन
बना रहे है।

ऐसा पहली बार
नहीं है जब अक्षय कुमार और अरशद वारसी आपस में स्कीन शेयर करने वाले है। इससे पहले
भी फिल्म
‘बच्चन पांडे‘ में दोनों एक साथ नजर आ चुके है। फिल्म तो
बॉक्स आफिस पर ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इस फिल्म में दोनों को साथ देखना फैंस
को काफी पसंद आय़ा था। अब
‘जॉली एलएलबी 3′ में अक्षय और अरशद को एक बार फिर साथ देखने का लोग बेस्रबी से इंतजार कर रहे है।

 

Desk Team