‘Bhooth Bangla’ के Star Cast को करोड़ों की मिली फीस, कीमत जान चौंक जाएंगे आप

Akshay Kumar Bhooth Bangla Fees

Akshay Kumar Bhooth Bangla Fees: बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म भूत बंगला को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। एक तरफ फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका बज बन चुका है, तो वहीं दूसरी तरफ स्टार कास्ट की फीस ने सबको हैरान कर दिया है। खासकर अक्षय कुमार की फीस को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है, उसने इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है- क्या सच में एक्टर ने बाकी स्टार्स से हज़ार प्रतिशत ज्यादा चार्ज किया है? चलिए जानते हैं पूरी कहानी ।

Akshay Kumar Bhoot Bangla Fees: अक्षय कुमार की फीस ने उड़ाए होश, बाकी स्टार्स से कितना ज्यादा?

Akshay Kumar Bhooth Bangla Fees
Akshay Kumar Bhoot Bangla Fees ( Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूत बंगला के लिए अक्षय कुमार ने करीब 50 करोड़ रुपये फीस ली है, जो फिल्म की पूरी स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा है। वहीं दूसरी तरफ

  1. वामिका गब्बी को करीब 3 करोड़
  2. तब्बू को लगभग 2.5 करोड़
  3. परेश रावल को करीब 2 करोड़ दिए गए हैं।

यानी अगर तुलना की जाए, तो अक्षय कुमार की फीस वामिका और तब्बू की फीस से कई गुना ज्यादा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर “1500% ज्यादा फीस” जैसी बातें वायरल हो रही हैं। हालांकि ये आंकड़े ऑफिशियल नहीं हैं, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा जोरों पर है।

Bhoot Bangla Budget : फीस कम करके भी बड़ा दांव खेल रहे हैं अक्षय कुमार!

Bhoot Bangla Budget
Bhoot Bangla Budget ( Source : Social Media)

दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार ने अपनी पिछली फिल्मों के मुकाबले इस फिल्म के लिए फीस कम की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले लगभग 70 करोड़ चार्ज किए थे, जबकि इस बार करीब 50 करोड़ लिए हैं।

लेकिन यहां ट्विस्ट ये है कि ये “कम फीस” भी बाकी कलाकारों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। माना जा रहा है कि अक्षय ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि फिल्म का बजट कंट्रोल में रहे और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को फायदा मिले। यानी अगर फिल्म हिट होती है तो फायदा भी बड़ा होगा, लेकिन अगर फ्लॉप हुई तो ये फैसला उनके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

Bhoot Bangla Cast Fees: फिल्म हिट हुई तो बनेगा बड़ा रिकॉर्ड, फ्लॉप हुई तो बदल सकती है रणनीति

Bhoot Bangla Cast Fees
Bhoot Bangla Cast Fees ( Source: Social Media)

भूत बंगला एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे डायरेक्टर प्रियदर्शन बना रहे हैं और इसमें अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव नजर आएंगे। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पॉजिटिव माहौल है और कई सेलेब्स इसे “फैमिली ब्लॉकबस्टर” तक बता चुके हैं।

लेकिन असली परीक्षा बॉक्स ऑफिस पर होगी। अगर फिल्म हिट होती है तो अक्षय का ये दांव सही साबित होगा और उनकी मार्केट वैल्यू फिर बढ़ सकती है। वहीं अगर फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, तो उन्हें अपनी फीस स्ट्रैटेजी बदलनी पड़ सकती है और “लो-कॉस्ट सुपरस्टार” बनने की चर्चा भी तेज हो सकती है।

अब सबकी नजर फिल्म की रिलीज पर टिकी है। अगर दर्शकों को हॉरर और कॉमेडी का ये कॉम्बिनेशन पसंद आया, तो भूत बंगला साल की बड़ी हिट बन सकती है। लेकिन अगर कंटेंट कमजोर रहा, तो इतनी बड़ी फीस और उम्मीदें दोनों पर सवाल उठ सकते हैं।

Read More: Samay Raina की लगी लंका, Amitabh Bachchan की ट्रोलिंग पर फूटा राखी सावंत का गुस्सा….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।