मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म गोल्ड की शूटिंग पूरी कर ली है। पचास वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया में फिल्म के पूरा होने की घोषणा की और धोती-कुर्ता पहनकर समुद, तट पर स्टंट का खुद का वीडियो साझा किया। अक्षय ने वीडियो के बारे में लिखा, अच्छी शुरूआत का अंत भी अच्छा होता है..सच्ची कहानी। गोल्ड का फिल्मांकन पूरा हो गया। एक अच्छी टीम के साथ फिल्म बनाने की यात्रा बढय़रा रही। फिल्म गोल्ड में आपसे मुलाकात होगी। इस फिल्म का पहला हिस्सा जुलाई में लंदन में फिल्माया गया था, जबकि इसका दूसरा हिस्सा पटियाला में फिल्माया गया। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले किया। यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म की निर्देशक हैं रीमा कागती। टीवी कलाकार मौनी राय इस फिल्म के जरिये बड़ पर्दे का सफर शुरू कर रही हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



