Akshay Kumar ने बेटी नितारा के जन्मदिन पर लिखा भावुक मैसेज

Summary :

Akshay Kumar अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। अक्षय कुमार अपनी फैमिली को भी उतना ही समय देते हैं जितना

Akshay Kumar अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। अक्षय कुमार अपनी फैमिली को भी उतना ही समय देते हैं जितना कि अपनी फिल्‍मों को। उन्‍होंने 25 सितंबर को अपनी बेटी नितारा का छठवां जन्‍मदिन मनाया। इस दौरान उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पिता के रूप में अपना अहसास शेयर किया।

बेटी के लिए ऐसा लिखा मैसेज…

Akshay Kumar अपने बच्चों के जन्मदिन पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करने के साथ ही अपनी दिल की बातें भी सोशल मीडिया पर लिखते हैं। अक्षय कुमार की बेटी नितारा आज छह साल की हो गई है और अक्षय ने अपने ही अंदाज में बेटी को विश किया है। अक्षय ने बेटी के बर्थडे पर अपनी और नितारा की स्वीमिंग पूल में एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मेरी बच्ची, तुमने मुझे वो प्यार दिया जिसका मैं अस्तित्व नहीं जानता था। प्लीज तुम अभी फिलहाल बड़ी मत होना, मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं कि तुम मेरे बिना तैराकी करो। हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस।’

https://www.instagram.com/p/BoJY161gY98/?utm_source=ig_embed

बता दें कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे पति और पिता भी हैं। काम से फुर्सत मिलते ही Akshay Kumar अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर निकल जाते हैं। कुछ समय पहले अक्षय कुमार अपनी बेटी का चेहरा मीडिया के कैमरों से छुपाते थे लेकिन वह अब अपनी बेटी को मीडिया के आगे खुद लेकर आए।

https://www.instagram.com/p/BZdGTlGB02n/?utm_source=ig_embed

ट्विंकल ने भी पापा के साथ फोटो किया शेयर

नितारा की मां ट्विंकल खन्ना ने भी नितारा को बर्थ डे विश करने के लिए पापा अक्षय कुमार के साथ खेलते हुए नितारा का फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर में Akshay Kumar की गोद में नितारा एक मोरपंख से खेल रही हैं। पिछले साल भी अक्षय ने नितारा के बर्थ डे पर एक ऐसा ही विडियो शेयर किया था। जिसमें नितारा पापा के चेहरे पर बड़े प्यार और तसल्ली से केक लगा रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BoJxBfGAFcf/?utm_source=ig_embed

अक्षय कुमार की झोली में कई सारी फिल्में

बेटी के लिए इस बर्थडे पोस्ट पर Akshay Kumar के फैंस भी नितारा को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट को 47 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है।

करियर की बात करें तो Akshay Kumar की पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज फिल्म ‘गोल्ड’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। रजनीकांत के साथ उनकी फिल्म ‘2.0’ इसी साल रिलीज होगी।

 

Desk Team