बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार फिल्मों में अपने स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं। कई बार अक्षय कुमार को इवेंट्स पर स्टंट खुद करते हुए देखा है। इतना ही नहीं फिल्म्स में भी वह खुद ही ज्यादातर स्टंट्स करते हैं। अब अक्षय कुमार डिस्कवरी के फेमस डवेचंर शो ‘इन्टू द वाइल्ड’ में दिखाई देंगे।

जंगल में होने वाले एडवेंचर का मजा इस शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ लेते हुए अक्षय कुमार दिखाई देंगे। इस शो का टीजर अक्षय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आज ही रिलीज किया है। डिस्कवरी प्लस चैनल पर 11 सितंबर को इस शो का प्रीमियर होगा।
शूटिंग हुई कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में
20 सेकेंड के इस टीजर का वीडियो अक्षय ने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन बिलकुल हटके अंदाज में लिखा, तुम्हें लगता है मैं पागल हूं, लेकिन सिर्फ जंगल में जाने के लिए पागल हूं। #IntoTheWildWithBearGrylls
बता दें कि डिस्कवरी प्लस चैनल पर रात 8 बजे 11 सितंबर को आएगा। उसके बाद सोमवार 14 सितंबर को रात 8 बजे डिस्कवरी के सामान्य चैनल पर यही शो टेलीकास्ट होगा। इस शो के लिए अक्षय की शूटिंग की सबसे पहले इसी साल जनवरी में खबर सामने आई थी।

कर्नाकट के प्रसिद्ध बांदीपुर टाइगर रिजर्व के जंगलों में इस शो में अक्षय और बेयर ग्रिल्स आमना-सामना करते नजर आएंगे। कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए लॉकडाउन से बहुत पहले इस शो की शूटिंग जनवरी महीने में हो गयी थी।
तीसरे भारतीय सेलिब्रिटी पीएम मोदी और रजनीकांत के बाद होंगे अक्षय
अक्षय कुमार तीसरे भारतीय सेलिब्रिटी बेयर ग्रिल्स के इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस शो का हिस्सा सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल बने थे। उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री मोदी और बेयर ग्रिल्स ने इस शो की शूटिंग की थी।

ग्रिल्स के इस एडवेंचर शो का हिस्सा सुपरस्टार फिल्म अभिनेता रजनीकांत भी मोदी के बाद बने थे। वहीं अब खिलाड़ी कुमार का एक नया रूप इस शो के जरिए फैंस को देखने के लिए मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



