क्या रिया ने महेश भट्ट के कहने पर खत्म किया था सुशांत संग रिश्ता? सामने आई वॉट्सऐप चैट

Summary :

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल जब 8 जून को रिया अपने बॉयफ्रेंड सुशांत के घर से गई थीं

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल जब  8 जून को रिया अपने बॉयफ्रेंड सुशांत के घर से गई थीं इस दौरान उनकी डायरेक्टर महेश भट्ट से बातचीत हुई थी। अब इस चैट के वायरल होते ही अनुमान यह भी लगाया जा रहा है रिया चक्रवर्ती ने खुद ही सुशांत संग अपना रिलेशनशिप खत्म किया था।
रिया की व्हाट्सएप चैट हुई लीक

अब तक बताया जा रहा था कि रिया ने सुशांत के कहने पर 8 जून को उनका घर छोड़ा था,इतना ही नहीं अपने बयानों में उन्होंने ये तक कहा कि वे ऐसा कर खुश नहीं थी,क्योंकि उस वक्त सुशांत की बहन मीतू सिंह का उनके घर आना वजह बताया गया था,मगर रिया की जो हालिया व्हाट्सएप चैट लीक हुई है उससे साफ है उन्होंने खुद ही सुशांत को छोड़ा था और रिया अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह के साथ खुश भी नहीं थीं।
रिया ने क्या महेश भट्ट के कहने पर तोड़ा रिश्ता?
जब रिया ने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ा उसके बाद एक्ट्रेस ने महेश भट्ट को मैसेज किया और लिखा,आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और एक शांति के साथ। आपके साथ आखिरी बातचीत ने मेरी आंखे खोल दी थीं ,आप मेरे एंजेल हैं,आप तब भी थे और आज भी हैं। इतना ही नहीं अब रिया के इस मैसेज पर जो रिएक्शन महेश भट्ट की तरफ से आया वो वाकई हैरान कर देने वाला है।
रिया चक्रवर्ती : भारी दिल और राहत की भावना के साथ आयशा आगे बढ़ गई है सर…हमारा आखिरी कॉल जगाने वाला कॉल था। आप मेरे एंजल हैं। आप तब भी थे और अब भी हैं।
महेश भट्ट: पीछे मुड़कर मत देखना। इसे संभव बनाओ, जो कि जरूरी है। आपके पिता को मेरा प्यार। उन्हें बहुत खुशी होगी।
रिया चक्रवर्ती: कुछ साहस मिला सर और आपने उस दिन फोन पर मेरे पिता के बारे में जो कहा, उसने मुझे स्ट्रॉन्ग होने के लिए प्रेरित किया। हमेशा खास होने के लिए उन्होंने आपको प्यार और शुक्रिया भेजा है।
महेश भट्ट: तुम मेरी बच्ची हो। मैं हल्का महसूस कर रहा हूं।
रिया चक्रवर्ती : आह…शब्द नहीं है सर…दिल भरा हुआ है। लेकिन आपके लिए जो फीलिंग होती है, वह सबसे अच्छी होती है।
महेश भट्ट: बहादुर होने के लिए शुक्रिया।
रिया चक्रवर्ती : किस्मत का शुक्रिया, जो उसने मुझे आपसे मिला दिया। आप सही हैं। हमारे रास्ते इस दिन के लिए ही मिले थे। सिर्फ एक फिल्म के लिए नहीं, बल्कि कुछ बहुत अलग है। आपके कहा एक-एक शब्द मेरे दिमाग में गूंजता है और आपके असीमित प्यार का गहरा प्रभाव महसूस होता है।
महेश भट्ट: हां, हां, हां। अगर मैं काम न आ सका तो मेरे होने का कोई मतलब नहीं है।

रिया चक्रवर्ती  : आपने मुझे फिर आजाद कर दिया। भगवान की तरह एक ही जिंदगी में दूसरी बार। (संभवतः पहली बार के तौर पर वे उनकी फिल्म ‘जलेबी’ की बात कर रही हैं)
महेश भट्ट : रेस्ट।

रिया चक्रवर्ती: आह शांति।
महेश भट्ट : हैप्पी बर्थडे। (शायद महेश भट्ट इसे रिया का पुनर्जन्म मान रहे थे।)

रिया चक्रवर्ती : हाहा-हाहा…मैं स्माइल कर रही हूं। आई लव यू माय बेस्ट मैन। आपको प्राउड फील कराऊंगी।

महेश भट्ट : तुमने पहले ही करा दिया। वाकई। तुमने जो किया, उसके लिए गट्स चाहिए। पीछे मत मुड़ना।
वैसे अब सीबीआई इस पहलू की जांच करेगी कि आखिर 8 जून को ऐसा क्या हुआ था कि रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था। वहीं इससे पहले यह बताया गया था कि रिया खुद सुशांत के डिप्रेशन की वजह से परेशान थीं,उन्हें भी तनाव होने लगा था। वो तो सुशांत को छोड़ने तक के लिए तैयार नहीं थीं। मगर अब रिया की इस तरह की चैट से साफ है कि वो सुशांत संग खुश नहीं थी और महेश भट्ट के कहने पर ही उन्होंने ये रिश्ता खत्म किया था।

Desk Team