Akshay Kumar की फिल्म गोल्ड बुधवार यानि की 15 अगस्त को पूरे देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली है। फिल्म गोल्ड अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है जिसने 25.25 करोड़ रुपए की बेहद ही शानदार कमाई की है।
वहीं शुक्रवार को यानि तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 7 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 40 करोड़ का है। रीमा कागती के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभक्ति के फ्लेवर के साथ परोसी गई। साथ ही अक्षय कुमार, विनीत कुमार सिंह, अमित साथ, कुणाल कपूर ने शानदार परर्फोमेंस से सभी के दिल जीत लिए।
वहीं बता दें की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ भी रिलीज हुई थी। लेकिन Akshay Kumar के सामने टिक नहीं पाई। फिलहाल बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक ‘गोल्ड’ ने तीसरे दिन 25 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई और 10 करोड़ की कमाई कर डाली।
तीन दिन में ‘गोल्ड’ की कुल कमाई 43.25 करोड़ हो चुकी है। जबकि जॉन की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ ने तीसरे दिन 7.50 करोड़ की कमाई करके कुल कमाई 33.50 करोड़ तक पहुंच गई।
दोनों ही फिल्मों को अब वीकेंड के शनिवार और रविवार का सहारा है। Akshay Kumar की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की वजह से लोग ज्यादा आकर्षिक हो रहे हैं। फिलहाल देखना होगा कि वीकेंड पर कौन सी फिल्म ज्यादा कमाल दिखाने में सफल हो पाती है।
फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी टीम मैनेजर तपन दास के किरदार में नजर आए हैं, जबकि मौनी ने अक्षय की पत्नी का किरदार अदा किया है। तपन दास का सपना है कि आजाद भारत की टीम इंग्लैंड में गोरों को हराकर देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आए। फिल्म में विभाजन के दंश की भी हल्की सी झलक देखने को मिलती है।
फिल्म में Akshay Kumar और मौनी रॉय के अलावा अमित साध, विनीत कुमार सिंह, सन्नी कौशल और कुणाल कपूर ने मुख्य भूमिकाएं अदा की हैं। देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय की ‘गोल्ड’ अपने पहले वीकेंड खत्म होने के बाद कुल कितना कलेक्शन करती है।


Download Android App
Download iOS App










