Akshay Kumar ने पत्नी Twinkle Khanna को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया वीडियो

Summary :

ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन पर अक्षय कुमार का खास अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस, राइटर और अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना आज यानि 29 दिसंबर को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर उनके फैंस एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते नजर आए. इसी बीच अक्षय कुमार ने अपनी वाइफ को बहुत स्पेशल अंदाज में जन्मदिन विश किया. एक्टर ने ट्विंकल खन्ना का एक मजेदार वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा.

अक्षय ने शेयर किया फनी वीडियो

इसके बाद जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि, “जन्मदिन मुबारक, टीना। आप सिर्फ एक खेल नहीं हैं; आप पूरा खेल हैं। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है – कैसे हंसना है जब तक मेरा पेट दर्द न करने लगे और आप लगभग हमेशा इसका कारण होती हैं। जब कोई पसंदीदा गाना रेडियो पर बजता है तो कैसे दिल खोलकर गाना है, और कैसे सिर्फ इसलिए नाचना है क्योंकि मुझे मन करता है। तेरे वरगा सच में होर कोई ना।”

साल 2001 में रचाई थी अक्षय-ट्विंकल ने शादी

बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी रचाई थी. शादी के बाद से ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था. ये कपल दो बच्चों आरव और नितारा के पेरेंट्स हैं. जिनकी तस्वीरें अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।