अक्षय-टाइगर ने नए साल पर दिया खास तोहफा, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से नया लुक हुआ जारी

Summary :

Bade Miyan Chote Miyan New Poster :अक्षय कुमार ने अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया है लेकिन थोड़ा अलग ढंग से। नए साल के मौके पर एक्टर ने बड़े मियां छोटे मियां वाला अंदाज चुना। अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े मियां छोटे मियां का नया पोस्टर जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने न्यू ईयर विश भी लिखी। अक्षय कुमार ने अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया है लेकिन थोड़ा अलग ढंग से अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े मियां छोटे मियां का नया पोस्टर जारी किया पोस्टर में अक्षय,…

Bade Miyan Chote Miyan New Poster :अक्षय कुमार ने अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया है लेकिन थोड़ा अलग ढंग से। नए साल के मौके पर एक्टर ने बड़े मियां छोटे मियां वाला अंदाज चुना। अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े मियां छोटे मियां का नया पोस्टर जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने न्यू ईयर विश भी लिखी।

  • अक्षय कुमार ने अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया है लेकिन थोड़ा अलग ढंग से
  • अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े मियां छोटे मियां का नया पोस्टर जारी किया
  • पोस्टर में अक्षय, टाइगर श्रॉफ के साथ जेट स्कीइंग करते हुए फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं

रिलीज किया फिल्म का नया पोस्टर

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े मियां छोटे मियां का नया पोस्टर जारी किया। पोस्टर में अक्षय, टाइगर श्रॉफ के साथ जेट स्कीइंग करते हुए फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

क्या बोले खिलाड़ी कुमार ?

अक्षय कुमार ने पोस्ट के कैप्शन में न्यू ईयर विश करते हुए कहा, “आपका नया साल बड़ा बने, छोटी छोटी खुशियों से। बड़े मियां छोटे मियां की तरफ से हैप्पी न्यू ईयर। थिएटर्स में मिलने के लिए 2024 की ईद बुक करना न भूले। चलिए 2024 में धमाल मचाते हैं।”

कब रिलीज होगी फिल्म ?

बड़े मियां छोटे मियां के रिलीज की बात करें तो ये मच अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म साल 2024 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। बड़े मियां छोटे मियां को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।

कौन-कौन है फिल्म में शामिल ?

बड़े मियां छोटे मियां में जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेगा। फिल्म के कई स्टंट सीन्स को हॉलीवुड के एक्शन एक्सपर्ट की टीम के साथ शूट किया गया है। वहीं, स्टार कास्ट की बात करें, तो बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर  और अलाया एफ शामिल हैं।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।