रणबीर कपूर को कोरोना होते ही आलिया भट्ट भी हुईं होम क्वारंटाइन, रणबीर के लिए एक्ट्रेस ने लिखा मैसेज

Summary :

रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही आलिया भट्ट ने भी खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद आलिया भट्ट ने भी कोरोना का टेस्ट करवाया। खबर है कि आलिया का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है।  ऐसे में अब आलिया भट्ट ने भी खुद पर खतरा मंडराता देख खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। 
दरअसल, रणबीर और भंसाली दोनों से ही जुड़ी हुई हैं। जहां एक ओर उनका और रणबीर का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है, वहीं भंसाली के साथ वह अपनी आगामी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही है। हालांकि, भंसाली के कोरोना पॉजिटिव होते ही फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई है। 
एक ही दिन में दोनों के कोरोना संक्रमण की दो खबरों ने एक बार फिर से वायरस से खौफ को बढ़ा दिया है। इसके अलावा उन सभी लोगों की जांच भी की गई है जो पिछले कुछ दिनों में भंसाली के संपर्क में आए हैं।  हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि आलिया की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 
वैसे, आलिया इस समय बेशक रणबीर से दूर हैं, लेकिन वह उनका पूरा ध्यान रख रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में रणबीर को प्रोत्साहन बढ़ाते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके लिए लिखा, “हम जिस चीज से गुजरते हैं उसी से आगे बढ़ते हैं”। 

Desk Team